धनतेरस पर सराफा बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग: देवास में इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल सहित वस्त्र, बर्तन लाखों-करोड़ों की बिक्री – Dewas News

धनतेरस पर सराफा बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोग:  देवास में इलेक्ट्रॉनिक, ऑटो मोबाइल सहित वस्त्र, बर्तन लाखों-करोड़ों की बिक्री – Dewas News


देवास में धनतेरस के अवसर पर शहर के बाजारों में जमकर खरीदारी हुई। दीपावली पर्व से पहले शहरवासियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों में खरीदारी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। व्यापारियों के अनुसार, धनतेरस पर विभिन्न दुकानों पर लाखों रुपए का कारोबार

.

सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने वस्त्र, आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ऑटो मोबाइल और विशेष रूप से बर्तनों की दुकानों पर खरीदारी की। सराफा दुकानों के सामने तो सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।

धनतेरस पर बर्तनों की बिक्री में भारी उछाल देखा गया। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने शुभ मुहूर्त में छोटे से लेकर बड़े बर्तनों की जमकर खरीददारी की।

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही पूरा शहर जगमगा उठा। जगह-जगह आकर्षक विद्युत साज-सज्जा की गई। शाम के समय शुभ मुहूर्त में लोगों ने भगवान धनवंतरि और गाय माता की पूजा-अर्चना की और उन्हें विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए।

दीपावली के दौरान एमजी रोड पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने तहसील चौराहे से सुभाष चौक तक चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग की गई है और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जवान भी तैनात किए गए हैं।



Source link