इंदौर में हादसा: घर पर स्पंज पैकेजिंग… आग में फंसा परिवार, बच्चे की मौत – Indore News

इंदौर में हादसा:  घर पर स्पंज पैकेजिंग… आग में फंसा परिवार, बच्चे की मौत – Indore News



जूनी इंदौर क्षेत्र में शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। एक परिवार के घर में आग लगने से 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। मां, दो बहनें और छोटा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। सभी को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पुलिस के मुताबिक, आग एजाज खान के विजय पैलेस स्

.

एजाज घर से ही स्पंज पैकेजिंग का बिजनेस चलाते थे। तीन मंजिला मकान में दूसरी मंजिल पर एजाज, नीचे बड़े भाई, ऊपर छोटे भाई मुश्ताक का परिवार रहता है।

आग दूसरी मंजिल पर लगी, जब घर में एजाज (45), पत्नी अनिशा बी (40), बेटियां अल्फिया और आफरीन और बेटे रहमान व रियान थे। स्पंज पैकिंग सामग्री के कारण आग तेजी से फैल गई। घर में धुआं भर गया। परिवार बाहर निकल नहीं सका।

जब तक रेस्क्यू टीम पहुंची तो सभी अंदर बेहोश मिले। अस्पताल पहुंचने पर 10 वर्षीय रहमान को मृत घोषित कर दिया गया।

एक घंटे तक फंसा रहा परिवार, बेहोश मिला

एजाज के छोटे भाई मो. मुश्ताक ने बताया कि नीचे जाते समय सीढ़ियों पर आग भभकती दिखी। वे परिवार को लेकर छत पर भागे और पड़ोसी की छत पर कूदकर सबकी जान बचाई। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक एजाज का परिवार बेहोश था।



Source link