बांधवगढ़ में दीपावली पर 800 सिपाही कर रहे गश्त: जंगलों को आग, वन्यजीवों को शिकार से बचाने ट्रैकिंग शुुरू, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक – Umaria News

बांधवगढ़ में दीपावली पर 800 सिपाही कर रहे गश्त:  जंगलों को आग, वन्यजीवों को शिकार से बचाने ट्रैकिंग शुुरू, कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक – Umaria News


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दीपावली के मद्देनजर जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्य में टाइगर रिजर्व प्रबंधन के 800 से अधिक अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिक जुटे हुए हैं।

.

रिजर्व में नौ परिक्षेत्र और 139 बीट शामिल हैं। दीपावली के दौरान पटाखों की आवाज और आग लगने की घटनाओं से वन्यजीवों और जंगलों को बचाना प्रबंधन के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। बांधवगढ़ के जंगलों में बाघ, जंगली हाथी, तेंदुआ और भालू जैसे कई वन्य प्राणी निवास करते हैं, जो कभी-कभी गांवों के आसपास भी आ जाते हैं।

कर्मचारियों ने जंगल में ट्रैकिंग शुरू की

इस चुनौती से निपटने के लिए, टाइगर रिजर्व प्रबंधन दीपावली से पहले ही जंगल में ट्रैकिंग शुरू कर देता है। गांव के आसपास के क्षेत्रों में वन्यजीवों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाती है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और वन्य प्राणी सुरक्षित रहें।

त्योहारों पर शिकार की आशंका को देखते हुए भी अधिकारी-कर्मचारी सर्चिंग करते हैं और बिजली लाइनों के नीचे विशेष निगरानी रखते हैं, ताकि अवैध रूप से करंट लगाकर शिकार न किया जा सके।

सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी.के. वर्मा ने बताया कि वे लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में निगरानी कर रहे हैं। उनका मुख्य उद्देश्य वन और वन्यजीवों को आग से सुरक्षित रखना है। उन्होंने कहा कि जंगल की ट्रैकिंग की जा रही है और गांवों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी वन्य प्राणी गांव के करीब न आ सके।

सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए, उपसंचालक पी.के. वर्मा ने यह भी बताया कि सभी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। सभी को जंगल की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी.के. वर्मा।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पी.के. वर्मा।



Source link