दुष्कर्म केस के बाद समझौते की शादी, फिर युवक लापता… अब बांध से मिला शव, परिवार बोला हत्या

दुष्कर्म केस के बाद समझौते की शादी, फिर युवक लापता… अब बांध से मिला शव, परिवार बोला हत्या


Last Updated:

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में 4 दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, परिवार ने हत्या की आशंका जताई है.

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. चार दिन से लापता युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कोहराम मच गया. वहीं, परिवारजन इसे हत्या बता रहे हैं और पूर्व के एक दुष्कर्म मामले से जुड़े विवाद को इस मौत की वजह मान रहे हैं. बताया जा रहा है कि जिस आरोपी को सजा के बाद समझौते से शादी कराई गई थी, वही युवक को धमकाता और प्रताड़ित करता था.

बता दें, मृतक युवक घर से 14 अक्टूबर को लापता हो गया था, जिसके दो दिन बाद परिजनों ने सिटी कोतवाली पुलिस से शिकायत कर गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब साइबर पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की तलाश की तो उसकी आखिरी लोकेशन पाडारी गांव में जाकर बंद मिली थी. लेकिन युवक संदीप साहू का शव सारों बन्धा में मिला. इसके अलावा मोबाइल और चप्पल बन्धा के पास से पुलिस ने बरामद कर ली है.

परिवार का आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि पिछले दिनों अपने सई संबंधी के बेटी के साथ हुए दुराचार की रिपोर्ट सिटी कोतवाली पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को सजा देकर जेल पहुंचा दिया, लेकिन बाद में परिवार जनों ने समझौता कर बच्ची से शादी करा दी. वहीं, शादी के बाद तब से जितने लोग रिपोर्ट दर्ज करने आए थे. उन्हीं से वाद-विवाद कर प्रताड़ित कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया.

पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पूरे मामले में पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है. वहीं, पूरे मसले को लेकर कांग्रेस भी आग बबूला है. उनके मुताबिक, एक महीने से लगातार दो दर्जन से अधिक घटित हो चुकी घटनाओं को लेकर पुलिस कानून व्यवस्था पर ही सवाल खड़े कर रही है. कांग्रेस जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने पुलिस अधीक्षक से जीरो ग्राउंड पर हर घटना की बारीकी से मुआयना करने की मांग की है. अब तक जितनी भी घटनाएं हुई हैं और उसमें किसी भी घटना में हत्यारे को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है.

बहरहाल, यह घटना हत्या है या आत्महत्या यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस भी पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. वहीं, जिले भर में लगातार हो रही हत्या की वारदात में फरार आरोपी पुलिस के लिए चुनौती बन रहे हैं. यही वजह है कि कांग्रेस भी पुलिस पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़ा कर रही है. ऐसे में देखना होगा कि आखिरकार पूरे मसले में सीधी पुलिस आगे क्या कुछ एक्शन लेती है.

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

दुष्कर्म केस के बाद समझौते की शादी, फिर युवक लापता… अब बांध से मिला शव



Source link