इंग्लैंड ने भारत को हराकर महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में पहुंचने वाली इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बाद तीसरी टीम है. वहीं, हार ने भारत की सेमीफाइनल की डगर मुश्किल कर दी है. भारत की यह टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार है. इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए हीथर नाइट के शतक से 288 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करते हुए भारत को स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने मैच जीतने की स्थिति में पहुंचा दिया था, लेकिन इनके आउट होने के बाद इंग्लैंड ने बाजी पलट दी और टीम इंडिया को 284 रन पर रोककर 4 रन से जीत दर्ज कर ली.