32% of active cases in home isolation; double the number of oxygen and ICU beds | एक्टिव केसों में से 32% होम आइसोलेशन में;ऑक्सीजन व आईसीयू बेड की संख्या दोगुना होगी

32% of active cases in home isolation; double the number of oxygen and ICU beds | एक्टिव केसों में से 32% होम आइसोलेशन में;ऑक्सीजन व आईसीयू बेड की संख्या दोगुना होगी


भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मंत्रालय में बैठक, मुख्यमंत्री ने कहा टैक्स की चोरी को सख्ती से रोका जाए

मप्र में इस समय कोविड के एक्टिव मरीजों में 32 फीसदी होम आइसोलेशन में हैं। इन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की तरफ अब सरकार ध्यान लगा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की समीक्षा में कहा कि परफेक्ट व्यवस्था ऐसी हो कि हर मरीज की मॉनिटरिंग की जा सके। इस दौरान भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने अपनी तैयारियों की जानकारी दी।

साथ ही बताया कि भोपाल में वर्तमान में 1488 ऑक्सीजन एवं आईसीयू बेड हैं, जिन्हें बढ़ाकर 2201 किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि प्रदेश में इसी दिशा में काम हो। जिलों में फीवर क्लीनिक को और प्रभावी बनाया जाए। ये प्रतिदिन चलें। आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए सैंपल लिए जाएं। रैपिड एंजीटन टेस्ट हों।

मंत्रालय में बैठक- टैक्स की चोरी को सख्ती से रोका जाए : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सरकार की राजस्व आय में आ रही कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उन्होंने बुधवार को मंत्रालय में अफसरों की बैठक में कहा कि टैक्स चोरी रोकने के बाद ही राजस्व आय में बढ़ोतरी हो सकती है। चौहान ने कहा कि विभागों के अनावश्यक खर्चों में कटौती की जाए। मुख्यमंत्री का गुस्सा वाणिज्यिक कर की वसूली में आ रही कमी को लेकर था। इस साल करीब 13 हजार करोड़ रुपए शराब की एक्साइज ड्यूटी से मिलने का अनुमान है, लेकिन बीते 6 महीनों में 4 हजार करोड़ ही मिल पाए हैं। यही हाल पंजीयन एवं मुद्रांक समेत अन्य विभागों का है।

0



Source link