Last Updated:
स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप मैच में भारत की हार की जिम्मेदारी ली, उनके 88 रन के बाद टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी, इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचा.
नई दिल्ली. भारतीय टीम की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने रविवार को इंदौर के होलकर स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ महिला विश्व कप मैच में भारत की चार रन की हार की जिम्मेदारी ली है. 289 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने तीसरे विकेट के लिए 125 रन जोड़कर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था. यहां से मैच स्मृति के आउट होने के बाद बदला और मुकाबला इंग्लैंड ने अपने नाम कर सेमीफाइनल में जगह बनाई.
भारत की हार से टूटा स्मृति मंधाना का दिल.
मंधाना ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हां, बिल्कुल. मेरा मतलब है, हम ढह गए और सभी ने देखा. मुझे लगता है कि उस समय हमारे शॉट चयन बेहतर हो सकते थे. खासकर क्योंकि यह मुझसे शुरू हुआ, मैं इसकी जिम्मेदारी लेती हूं; मेरा शॉट चयन बेहतर होना चाहिए था. हमें प्रति ओवर केवल छह रन चाहिए थे, और शायद हमें खेल को और गहराई तक ले जाने की कोशिश करनी चाहिए थी. तो हां, मैं इसे अपने ऊपर लेती हूं क्योंकि ढहने की शुरुआत मुझसे हुई,”
‘कुछ भी आसान नहीं होता’
मंधाना ने कहा “अभी हमने एक साथ बैठकर चर्चा नहीं की है. लेकिन क्रिकेट में कुछ भी आसान नहीं होता. निश्चित रूप से, अगला मैच शीर्ष चार में जगह बनाने के लिए वर्चुअल क्वार्टर-फाइनल होगा. लेकिन हां, आप क्रिकेट खेलने के लिए आसान दिन नहीं चाहते. हम सभी इसे स्वीकार करेंगे.”
इस हार के साथ, भारत को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा और वह तालिका में चौथे स्थान पर है, जबकि उसके बाकी मैच न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ हैं. वहीं, इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बाद सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी टीम बन गई है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें