पकड़ा गया मोबाइल व चेन चोर गणेश महतो, जो झारखंड से ग्वालियर आया था।
ग्वालियर पुलिस के हाथ एक शातिर चोर लगा है। उसने दीपावली पर शहर के बाजारों में भीड़ के बीच में घुसकर एक दिन में 12 मोबाइल, एक सोने की चेन चोरी की है। वारदात करने के बाद वह वापस भागने की तैयारी में था, लेकिन तभी पड़ाव पुलिस की रेंडम चेकिंग में फंस गया। ज
.
पूछताछ में पता लगा कि चोर झारखंड का रहने वाला है। दीपावली पर ग्वालियर के बाजारों में घुसकर चोरी करने के लिए एक दिन पहले आया था। वारदात के बाद वापस भागता उससे पहले ही पकड़ा गया। पुलिस ने 12 मोबाइल, एक सोने की चेन बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस उससे विस्तार से पूछताछ कर रही है।
पुलिस ने पकड़े गए चोर से यह मोबाइल बरामद किए हैं।
शहर के पड़ाव थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार ने बताया कि रविवार को एसआई संतोष सिंह भदौरिया, आरक्षक चंद्रशेखर व अन्य पुलिस बल के साथ चेकिंग करते हुए जब वह होटल एम्बियंस के पास पहुंचे तो एक संदेही युवक दिखाई दिया। संदेही युवक पुलिस बल को देखकर घबरा रहा था और स्टेशन की ओर जाने लगा।
शंका होने पर पुलिस उसके पास पहुंची और उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक दर्जन मोबाइल व एक सोने की चेन बरामद हुई। इतने मोबाइल एक साथ बरामद होने पर पुलिस का संदेह यकीन में बदल गया कि यह कोई मोबाइल चोर है। इस पर पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ की तो पकड़े गए मोबाइल चोर की पहचान झारखंड निवासी गणेश महतो के रूप में हुई है। झारखंड से दीपावली पर चोरी करने आया था ग्वालियर पूछताछ में गणेश महतो ने पुलिस को बताया है कि वह झारखंड स्टेट से विशेष तौर पर बाजारों में चोरी करने ही ग्वालियर आया था। जब पुलिस ने उससे पूछा कि ग्वालियर ही क्यों आया तो उसका कहना था कि वह कुछ साल पहले ग्वालियर रहा है। यहां उसने बाजारों में भीड़ देखी है। इसलिए उसने ग्वालियर आकर एक दिन रुककर वारदात के बाद वापस जाने का प्लान बनाया था। पकड़ में नहीं आता तो निकल जाता चोरी के माल को लेकर वह ग्वालियर से भागने वाला था और स्टेशन जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस जरा भी देर करती तो आरोपी मोबाइल और चेन लेकर भाग जाता। अब पुलिस के सामने यह भी चुनौती है कि वह पता लगाए कि यह मोबाइल कहां-कहां से चोरी हुए हैं। सोने की चेन कहां से चोरी हुई है।
पुलिस का कहना है
टीआई पड़ाव आलोक परिहार का कहना है कि
पकड़े गए मोबाइल चोर से पूछताछ की जा रही है कि इससे पहले भी वह कभी ग्वालियर आया है और चोरी की है। यहां किस तरह आया और क्या सोचकर आया था।
