सीहोर के खेरी गांव स्थित वृंदावन कॉलोनी में पिछले 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। दीपावली के त्योहार से पहले बिजली न मिलने से ग्रामीण आक्रोशित हैं और उन्हें अंधेरे में ही पर्व मनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों
.
जानकारी के अनुसार, वृंदावन कॉलोनी का ट्रांसफॉर्मर करीब 15 दिन पहले जल गया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में बिजली नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली कंपनी ने अभी तक इसे सुधारने या बदलने की कोई सुध नहीं ली है, जिसका खामियाजा स्थानीय निवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
कमल सिंह, बनप सिंह और ब्रज वर्मा जैसे स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे प्रकाश के पर्व पर भी उन्हें अंधेरे में रहना पड़ेगा।
आक्रोशित ग्रामीणों ने एकत्रित होकर जले हुए ट्रांसफार्मर के पास विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रशासन और बिजली कंपनी से जल्द से जल्द ट्रांसफॉर्मर को ठीक कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।