क्या धोनी का फोन नंबर है? अश्विन से एडम जम्पा ने पूछा अजीब सवाल तो महान स्पिनर के उड़े होश, सामने आया फेक चैट

क्या धोनी का फोन नंबर है? अश्विन से एडम जम्पा ने पूछा अजीब सवाल तो महान स्पिनर के उड़े होश, सामने आया फेक चैट


FAKE Adam Zampa Ashwin MS Dhoni:  भारत के पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन हाल ही में एक मजेदार स्थिति में फंस गए. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जम्पा बनकर एक व्यक्ति ने उन्हें वॉट्सऐप पर संपर्क किया और कई भारतीय खिलाड़ियों के फोन नंबर मांगे. अश्विन के साथ ऑनलाइन फ्रॉड होने वाला था, लेकिन वह बाल-बाल बच गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खुलासा कर दिया. स्कैमर ने उनसे भारत के महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का भी नंबर मांगा था. इस पर दिग्गज स्पिनर ने उसके जमकर मजे लिए.

स्कैमर को अश्विन ने लपेटा

अश्विन ने इंस्टाग्राम पर बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए. उन्होंने लिखा, ”नकली एडम जम्पा ने जाल बिछाने की कोशिश की.” यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और प्रशंसक अश्विन के हाजिरजवाबी भरे जवाबों को खूब पसंद कर रहे हैं. अश्विन ने तो उस स्कैमर से उल्टा पूछ लिया कि धोनी का नंबर है या वह भी वह भी चाहिए. दरअसल, भारत का यह पूर्व तेज गेंदबाज सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है और इस पर ऑनलाइन स्कैम करने वालों को अच्छे से जानता है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​26 छक्के… 36 चौके और 498 रन, ODI में बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 3 शतक से गूंजा क्रिकेट जगत

अश्विन ने पूछा ‘धोनी का नंबर’

नकली जम्पा ने अश्विन से अभिषेक शर्मा, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, रिंकू सिंह और शिवम दुबे जैसे खिलाड़ियों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स मांगे. अश्विन ने भी मजाकिया लहजे में बातचीत को आगे बढ़ाया और मजाक में कहा कि वह सूची भेज देंगे और पूछा कि क्या इतने नाम काफी हैं. फिर उन्होंने पासा पलट दिया और स्कैमर से पूछा कि क्या उसके पास एमएस धोनी का नंबर है. जब नकली जम्पा ने जवाब दिया कि उसके पास है, तो अश्विन ने बदले में वह नंबर मांगा।. चैट का अंत एक मजेदार नोट पर हुआ. धोखेबाज ने फिर से कॉन्टैक्ट डिटेल मांगे, तो अश्विन ने चुटकी लेते हुए कहा कि वह ‘एक्सेल में उसे इकट्ठा’ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 51, 55*, 87*… ऑस्ट्रेलिया में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाला भारत का वो महान खिलाड़ी, जिसने 3 मैचों में मचाई तबाही

पहले भी बने हैं ‘धोखे’ के शिकार

यह अश्विन का ऑनलाइन धोखेबाजों के साथ पहला अनुभव नहीं था. उन्होंने खुलासा किया कि एक बार उनके पूर्व चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथी डेवोन कॉनवे बनकर भी किसी ने उन्हें मैसेज किया था. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था, ”आईपीएल खत्म होने के बाद एक व्यक्ति ने मुझे मैसेज किया, खुद को डेवोन कॉनवे बताते हुए, ‘हाय बडी, आप कैसे हैं?’ और मैंने भी जवाब दिया, ‘हम संपर्क में रहेंगे. तुम MLC में खेल रहे हो. मैं मैच देखूंगा.’ फिर उसने पूछा, ‘मैं विराट कोहली का नंबर खो चुका हूं, क्या आप इसे साझा कर सकते हैं?’ मैंने सोचा, वह विराट का नंबर क्यों मांग रहा है? मैंने सोचा कि मुझे उससे पूछना चाहिए, लेकिन मैं डेवोन कॉनवे को गलत नहीं समझना चाहता था. फिर मैंने विराट कोहली का कार्ड उठाया और उसे एक अलग नंबर दे दिया.”



Source link