नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी में चलाई गोलियां: हॉस्पिटल कर्मचारी को पूछते हुए आए दो बदमाश, गालियां देते हुए किए फायर – Gwalior News

नकाबपोश बदमाशों ने रंगदारी में चलाई गोलियां:  हॉस्पिटल कर्मचारी को पूछते हुए आए दो बदमाश, गालियां देते हुए किए फायर – Gwalior News


बदमाश कमर से कट्‌टा निकालते हुए हॉस्पिटल कर्मचारी के घर जाते हुए।

ग्वालियर में रविवार रात एक CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दो बदमाश एक मोहल्ले में दाखिल होते हैं और एक हॉस्पिटल कर्मचारी का नाम लेकर गालियां देते हैं। उसके घर के सामने पहुंचकर एक नकाबपोश बदमाश ने कट्‌टा निकालकर दो गोलियां चला दीं। साथ ही धमकाते हुए

.

बदमाश महिलाओं को भी धमकाते हुए।

शहर के इंदरगंज थाना स्थित रोशनी घर रोड निवासी 40 वर्षीय समीर खान ने थाना पहुंचकर बताया है कि मेरा बेटा कैफ खान एक निजी अस्पताल में कर्मचारी है। रविवार की सुबह 5.45 बजे की बात है। घर के बाहर कोई लोग गालियां दे रहे थे, जब समीर बाहर निकला देखा कि माधौगंज हेमसिंह की परेड निवासी समीर अपने एक नकाबपोश दोस्त के साथ खड़ा था। पिता के बाहर आते ही दोनों बदमाशों ने कैफ के बारे में पूछा, जब उन्हें बताया गया कि कैफ ड्यूटी पर गया है तो दोनों बदमाशों ने आसपास तोड़फोड़ मचा दी और नकाबपोश बदमाश ने कट्‌टे से एक के बाद एक दो गोलियां चला दीं।

घटना के बाद कैफ का परिवार काफी दहशत में आ गया था। डर के चलते वह घर में घुस गए और बाहर नहीं निकले। इसके बाद उन्होंने हॉस्पिटल कर्मचारी बेटे कैफ खान को मामले की सूचना दी। वह हॉस्पिटल से घर पहुंचा और रविवार रात को पिता समीर खान को लेकर इंदरगंज थाना पहुंचा है। समीर खान निवासी रोशनी घर रोड की शिकायत पर पुलिस ने समीर खान निवासी हेमसिंह की परेड व एक नकाबपोश बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। CCTV कैमरे में हमलावर कैद रोशनी घर रोड के पास जब पुलिस ने छानबीन की तो कैफ के घर के पास कॉर्नर पर लगे एक CCTV कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। उसमें गालियां देते हुए दो बदमाश आते नजर आ रहे हैं और गोलियां चलाते भी दिख रहे हैं। CCTV फुटेज में आसपास खड़ी महिलाएं दहशत में रोती और घबराती हुई नजर आ रही हैं। टीआई महिला थाना दीप्ति सिंह तोमर का कहना है कि एक घटना हुई है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।



Source link