छतरपुर के बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दीपावली पर पटाखे फोड़ने को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग दीपावली पर पटाखे न फोड़ने का ज्ञान देते हैं, उनका ज्ञान वे फेल करेंगे।
.
महाराज ने आगे कहा कि वैसे तो उन्हें पटाखों से डर लगता है, लेकिन ऐसे लोगों की जिद में वे 10-12 पटाखे जरूर फोड़ेंगे। यह बयान उन्होंने हाल ही में दिया है।
इसी बीच, बागेश्वर धाम में रविवार को हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बागेश्वर महाराज ने विशेष पूजन एवं हवन किया। उन्होंने विश्व कल्याण और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की प्रार्थना की।
महाराज शनिवार को अपनी 18 दिवसीय कथा यात्रा पूरी कर धाम लौटे थे। दक्षिण भारत में नरक चतुर्दशी के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाने की परंपरा है, जिसके तहत महाराज ने बालाजी की पूजा-अर्चना के साथ अग्निहोत्र हवन किया।