Ranji Trophy Report Card: रणजी ट्रॉफी का पहला राउंड समाप्त हो चुका है. इस सीजन के पहले राउंड में कई भारतीय सितारे मैदान पर उतरे और कुछ ने अपनी काबिलियत साबित की. पैर की चोट से उबर रहे ऋषभ पंत के अगले राउंड में खेलने की संभावना है. वह दिल्ली के लिए खेलते हैं. पहले राउंड में मोहम्मद शमी से लेकर ऋतुराज गायकवाड़ तक मैदान पर थे. पृथ्वी शॉ लंबे समय तक मुंबई से खेलने के बाद महाराष्ट्र के लिए डेब्यू किया. हम आपको यहां उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं जिनके ऊपर सबकी नजरें थीं.
पृथ्वी शॉ
महाराष्ट्र के डेब्यू खिलाड़ी पृथ्वी शॉ पहली पारी में जूझते रहे और चार गेंदों पर शून्य पर आउट हो गए. दूसरी पारी में उन्होंने 102 गेंदों पर 75 रन बनाए. पृथ्वी शॉ अपनी नई टीम के लिए शतक से चूक गए. वह सीजन से पहले मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र की टीम में आए थे.
ऋतुराज गायकवाड़
महाराष्ट्र के ऋतुराज गायकवाड़ ने केरल के खिलाफ दोनों पारियों में शानदार प्रदर्शन किया. पहले दिन उन्होंने मुश्किल बल्लेबाजी पिच पर 151 गेंदों पर 91 रनों की अहम पारी खेली. दूसरी पारी में भी उनका प्रदर्शन जारी रहा और मैच ड्रॉ होने के समय वह 55 रन बनाकर नाबाद थे. महाराष्ट्र ने पहली पारी में बढ़त बना ली थी.
ये भी पढ़ें: 70 साल में पहली बार… 38 साल के क्रिकेटर ने टेस्ट में किया डेब्यू, कौन है पाकिस्तान का ये नया अफरीदी?
अर्जुन तेंदुलकर
अर्जुन तेंदुलकर पहले मैच में गोवा के लिए मैदान पर उतरे. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने सिर्फ छह गेंदों पर 1 रन बनाए. गोवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 566 रन बनाए और चंडीगढ़ को पारी और 75 रनों से हरा दिया. अर्जुन ने चंडीगढ़ की पहली पारी में 11 ओवर फेंके और एक विकेट लिया. दूसरी पारी में उन्होंने एक और विकेट लिया.
ईशान किशन
वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में नजरअंदाज किए गए ईशान किशन ने चयनकर्ताओं को अपने बल्ले से रन बनाकर मैसेज भेजा है. उन्होंने 247 गेंदों पर 173 रन बनाए. उनके शतक की बदौलत झारखंड ने 419 रन बनाए. तमिलनाडु दोनों पारियों में 93 और 212 रन पर ऑलआउट हो गया और मैच एक पारी और 114 रनों से हार गया. उनकी जगह नारायण जगदीशन को टेस्ट टीम में चुना गया, जिन्होंने केवल 24 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: 26 छक्के… 36 चौके और 498 रन, ODI में बना नामुमकिन जैसा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 3 शतक से गूंजा क्रिकेट जगत
मोहम्मद शमी
मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के विरोध के बाद मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन किया और उत्तराखंड के खिलाफ सात विकेट लिए. इससे बंगाल ने आठ विकेट से जीत हासिल की. शमी को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम से बाहर कर दिया गया. शमी ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है.