दिवाली के दिन इस क्रिकेटर ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, कोहली की कप्तानी में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

दिवाली के दिन इस क्रिकेटर ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान, कोहली की कप्तानी में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच


भारत के एक क्रिकेटर ने दिवाली के दिन यानी सोमवार 20 अक्टूबर को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली की कप्तानी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले इस क्रिकेटर ने अपने फैसले से अचानक वर्ल्ड क्रिकेट में सनसनी मचा दी है. 11 साल पहले इस क्रिकेटर ने 15 जून 2014 को सुरेश रैना की कप्तानी में भारत के लिए अपना ODI डेब्यू किया था. बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में खेले गए इस ODI मैच के जरिए जम्मू-कश्मीर के इस क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था.

इस क्रिकेटर ने अचानक कर दिया संन्यास का ऐलान

परवेज रसूल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है. वह भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले क्रिकेटर बने थे. इस 36 वर्षीय ऑलराउंडर ने 26 जनवरी 2017 को कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. 15 जून 2014 को अपने पहले ODI मैच में परवेज रसूल ने बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में 10 ओवर गेंदबाजी की और 60 रन देकर दो विकेट चटकाए. परवेज रसूल ने इस दौरान अनामुल हक को आउट करके अपना खाता खोला और फिर तत्कालीन बांग्लादेशी कप्तान मुश्फिकुर रहीम को भी आउट किया. भारत ने यह मैच 7 विकेट से जीता था.

Add Zee News as a Preferred Source


कोहली की कप्तानी में खेला था आखिरी इंटरनेशनल मैच

परवेज रसूल ने 26 जनवरी 2017 को कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली की कप्तानी में अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था. यह मैच परवेज रसूल के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी मैच साबित हुआ. परवेज रसूल ने इस मैच में नंबर 8 पर बल्लेबाजी करते हुए 6 गेंदों पर 5 रन बनाए. परवेज रसूल ने इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी की और 32 रन देकर एक विकेट (मोर्गन का) हासिल किया. परवेज रसूल कुल मिलाकर भारत के लिए केवल एक ODI और एक T20I मैच ही खेल पाए.

घरेलू क्रिकेट में खूब नाम कमाया

आईपीएल में परवेज रसूल ने तीन टीमों पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कुल मिलाकर 11 मैच खेले हैं. इन 11 मैचों में परवेज रसूल केवल 4 विकेट ले पाए और 17 रन बना पाए. हालांकि, परवेज रसूल ने घरेलू क्रिकेट में खूब नाम कमाया. परवेज रसूल ने 95 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं और 38.95 की औसत से 5648 रन बनाए हैं, जिसमें 16 शतक और 22 अर्धशतक शामिल हैं. परवेज रसूल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 352 विकेट भी झटके हैं. परवेज रसूल ने 164 लिस्ट ए और 71 टी20 मैच भी खेले हैं, जिनमें उन्होंने क्रमशः 3982 और 840 रन बनाए हैं, इसके अलावा लिस्ट ए में 221 विकेट और टी20 में 60 विकेट भी लिए हैं.



Source link