Diwali FLower Market: मार्केट में महंगा मिल रहा मां लक्ष्मी का फेवरेट फूल, आर्टिफिशियल फूलों ने फीकी की असली की चमक

Diwali FLower Market: मार्केट में महंगा मिल रहा मां लक्ष्मी का फेवरेट फूल, आर्टिफिशियल फूलों ने फीकी की असली की चमक


Last Updated:

Flowers in High Demand: राजधानी भोपाल के घोड़ा नक्कास फुल मंडी में इस साल दिवाली के एक दिन पहले तक मार्केट मंदा पड़ा रहा है. व्यापारियों को उम्मीद है की दीपावली के शुभ दिन पर जमकर बिक्री होगी. देखें रंग बिरंगे फूलों पर खास रिपोर्ट.

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस दिवाली फूल मार्केट को छोटी दिवाली के दिन तक वैसा रिस्पांस नही मिला है. जैसे रिस्पांस की व्यापारियों को उम्मीद थी लेकिन फिर भी उनको दिवाली के दिन भरपाई की उम्मीद है. राजधानी के घोड़ा नक्कास फूल मार्केट में गेंदा इसके साथ ही कमल खूब पसंद किए जा रहे हैं, देखें सीधे फूल बाजार से खास रिपोर्ट.

भोपाल में गेंदें के फूल की डिमांड हाई
राजधानी भोपाल में दिवाली पर फूलों की हर साल ही डिमांड हाई रहती है. फूल व्यापारी मनीष कुमार ने Local18 से बात करते हुए बताया कि, इस बार मार्केट ठंडा है. इस दिवाली फूलों का मार्केट पिछले साल से भी कम है. सबसे पसंदीदा फूल के सवाल पर व्यापारी बताते हैं कि, सबसे ज्यादा गेंदे की डिमांड रहती है. जिसका इस सीजन 50 से 60 रुपये किलो बिक रहा है.

पिछले साल से महंगा हुआ मां लक्ष्मी का फेवरेट कमल का फूल
हर दीपावली की तरह इस दीपावली भी एक फूल की जमकर मांग रहती है. वो है कमल का फूल जिसको लक्ष्मी जी का पसंदीदा फूल भी कहा जाता है. फूल व्यापारी के मुताबिक इस दीपावली कमल का फूल पिछले साल के मुकाबले महंगा मिल रहा है. वहीं बड़ी मात्र में बैतुल और शाहपुर से आ रहा है.

गुलाब का भाव पिछले साल जैसा
राजधानी भोपाल में इस साल गुलाब का फूल और उसकी पंखुड़ियां 200 से लेकर 250 रुपये तक बिक रहा है. वहीं एक दिन में खपत को लेकर व्यापारी ने बताया कि, दिवाली से पहले अभी तो एक दिन में 10 किलो तक बिक रहा है. दिवाली के दिन बिक्री को लेकर व्यापारी ने बताया कि, दिवाली के दिन 10 से 12 टन फूल बिकने की उम्मीद है.

आर्टिफिशियल फूलों से असली फूलों का घटा मार्केट
राजधानी भोपाल में इस साल आर्टिफिशियल फूलों के चलते असली फूलों के मार्केट को नुकसान हुआ है. फूल विक्रेता मनीष बताते हैं कि, अब लोग आर्टिफिशियल फूल खरीद रहे हैं और उसके साथ थोड़े से असली फूल खरीदते हैं.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

मां लक्ष्मी का फेवरेट फूल बजट से बाहर, बनावटी फूलों ने फीकी की असली की चमक



Source link