मर्सी होम में मानसिक दिव्यांग बच्चों व बड़ों को दीपावली पर मिठाई, चॉकलेट देतीं एएसपी विदिता डागर।
ग्वालियर में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों का दीपावली के त्योहार पर एक मानवीय चेहरा भी नजर आया है। दीपावली के मौके पर जहां घर-घर दीप जलाए जा रहे हैं और पटाखे चलाकर मिठाइयां बांटी जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर मर्सीहोम में दिव्यांग, बेसहारा इन सब से
.
यहां पहुंचकर उनको चॉकलेट, मिठाई व गिफ्ट हैंपर दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर ग्वालियर ने वृद्धाश्रम पहुंचकर उनके साथ दीपावली मनाई। उनके साथ समय बिताते हुए त्योहार को सेलिब्रेट किया। पुलिस पुलिस को देखकर दिव्यांग कुछ डरे नजर आए, लेकिन जब पता लगा कि यह वह उनके साथ ही दीपावली मनाने आए हैं तो सभी के चेहरे पर खुशी देखने लायक थी।
दिव्यांग से बातचीत कर चुटकुले सुनती एएसपी व सीएसपी
ग्वालियर पुलिस ने दीपावली पर एक तरफ तो जिले के बाजारों से लेकर नाकाबंदी पॉइंट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखी है, जिससे आम लोग अमन चैन के साथ दीपों के इस पर्व को आसानी से मना सकें, लेकिन इसके साथ-साथ पुलिस के अलग-अलग अफसरों ने आदिवासी बस्तियों, गरीब बस्तियों में पहुंचकर उन लोगों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया है।
एसएसपी से लेकर एएसपी व टीआई तक ऐसे सामाजिक व आर्थिक रूप से पिछले वर्ग के बीच पहुंचे और उनको गिफ्ट, मिठाइयां, पटाखे देकर उनका त्योहार पूरा किया। इस प्रयास के लिए एसएसपी ग्वालियर धर्मवीर सिंह और उनकी टीम को काफी वाह वाही मिल रही है। आदिवासी बस्तियों में मनाई दीपावली शहर से दूर घाटीगांव में एसडीओपी शेखर दुबे के निर्देशन में टीआई मोहना रशीद ख़ान, थाना प्रभारी घाटीगाँव यूएस तोमर, थाना प्रभारी अतुल सिंह चौहान ,थाना प्रभारी भंवरपुरा आलोक सिंह तोमर ने गांव तकिया पुरा आदिवासी बस्ती में जाकर दीपावली त्योहार के चलते बस्ती के सभी घरों में दीपावली की मिठाई और अन्य पूजन सामग्री पटाखों का वितरण किया गया है। साथ ही उनके साथ त्योहार मनाया है।

संभागीय आयुक्त व कलेकटर ने वृद्धाश्रम में पहुंचकर मनाई दीपावली
वृद्धाश्रम व अनाथ आश्रमों बांटीखुशियां ग्वालियर के जनप्रतिनिधिगण व वरिष्ठ अधिकारी भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप वृद्धाश्रम, वन स्टॉप सेंटर एवं पिछड़ी बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ दीपावली मनाने पहुंचे हैं। सोमवार को संभाग आयुक्त मनोज खत्री, कलेक्टर रुचिका चौहान एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय दीपावली पर जेएएच परिसर के समीप स्थित वन स्टॉप सेंटर एवं लक्ष्मीगंज में संचालित वृद्धाश्रम “माधव आश्रम” पहुंचकर दीपोत्सव मनाया। दीपावली के पावन अवसर पर वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आश्रमों के रहवासियों को मिष्ठान, फल व कंबल इत्यादि वितरित किए।