सामाजिक संस्थाओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली: रीवा में बस्ती के बच्चों के चेहरों पर नजर आई मुस्कान ; पटाखे,व्यंजन और तोहफे बांटे – Rewa News

सामाजिक संस्थाओं ने गरीब बच्चों के साथ मनाई दिवाली:  रीवा में बस्ती के बच्चों के चेहरों पर नजर आई मुस्कान ; पटाखे,व्यंजन और तोहफे बांटे – Rewa News



जहां देशभर के लोग अपने परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मना रहे हैं, वहीं रीवा के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने यह त्योहार गरीब बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने बस्ती में रहने वाले बच्चों के साथ फुलझड़ियां और पटाखे जलाए, साथ ही उन्हें मिठाइयां, व्यंजन और तोहफे

.

शहीद भगत सिंह सेवा समिति ने बांटी खुशियां सामाजिक कार्यकर्ता सुजीत द्विवेदी ने बताया कि ‘शहीद भगत सिंह सेवा समिति’ ने गरीब बच्चों के साथ दीपावली का त्योहार मनाया। इस दौरान बच्चों को खाना, तोहफे और रोजमर्रा का सामान वितरित किया गया। उन्होंने बताया कि वे कई सालों से इसी तरह इन बच्चों के साथ त्योहार मनाते आ रहे हैं।

“किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही वास्तविक सुख” कार्यक्रम के दौरान सुजीत द्विवेदी ने कहा, “यदि हमारी वजह से किसी के चेहरे पर मुस्कान आती है, तो यही जीवन का वास्तविक सुख है।” उन्होंने बताया कि वह पिछले छह वर्षों से दीपावली और होली जैसे त्यौहार इन्हीं गरीब बच्चों के साथ मनाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, “हम लोगों से भी यह आग्रह करते हैं कि अधिक से अधिक गरीब लोगों के साथ में अपनी खुशियां साझा करें।”

बच्चों के चेहरों पर झलकी खुशी इस अवसर पर समिति के सदस्य कष्टहरनाथ, प्रणव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशियां झलक रही थीं और वातावरण उल्लास से भरा हुआ था।



Source link