नमकीन दुकान से चोरी; तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार: देवास की सर्वोत्तम नमकीन दुकान में हुई थी वारदात – Dewas News

नमकीन दुकान से चोरी; तीन आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार:  देवास की सर्वोत्तम नमकीन दुकान में हुई थी वारदात – Dewas News


देवास कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में हुई बड़ी चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को राजस्थान के पाली जिले से गिरफ्तार किया है। यह चोरी 4 से 5 अक्टूबर की रात को बस स्टैंड के पीछे स्थित सर्वोत्तम नमकीन दुकान में हुई थी।

.

पुलिस के अनुसार, चोरी की रात अज्ञात बदमाशों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा नकद रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को आरोपियों की पहचान के सुराग मिले, जिसके बाद टीम ने राजस्थान के पाली जिले में दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली है। उनके पास से 1 लाख 10 हजार रुपए नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार जब्त की गई है।

आरोपियों के नाम पहले से केस दर्ज

थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में रतनलाल चौधरी नाम का आरोपी भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। बाकी दो आरोपियों से भी उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि टीम अब यह जांच कर रही है कि चोरी में और कौन-कौन शामिल था तथा बाकी रकम कहां छिपाई गई है।



Source link