इमलीखेड़ा चौराहे पर दो पक्षों में विवाद: एक-दूसरे पर लगाए आरोप; मामला दर्ज, VIDEO भी आया सामने – Chhindwara News

इमलीखेड़ा चौराहे पर दो पक्षों में विवाद:  एक-दूसरे पर लगाए आरोप; मामला दर्ज, VIDEO भी आया सामने – Chhindwara News



छिंदवाड़ा शहर के नागपुर रोड स्थित इमलीखेड़ा चौराहे के पास रविवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक

.

पुलिस के मुताबिक, इमलीखेड़ा निवासी रोहित माहौर ने शिकायत दर्ज कराई है कि जब वह अपने साथी के साथ चौराहे से गुजर रहा था, तभी थुनिया निवासी संदीप के साथ उसका विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। इस शिकायत पर पुलिस ने संदीप पक्ष के एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वीडियो में हवाई पट्टी के पास दिखी मारपीट हालांकि, घटना के बाद सामने आए वीडियो में मारपीट इमलीखेड़ा चौक की बजाय हवाई पट्टी के पास होती दिख रही है। वीडियो में काफी संख्या में युवक मौजूद हैं और कोतवाली पुलिस उन्हें काबू करती दिख रही है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मारपीट इमलीखेड़ा के कुछ युवकों ने की, लेकिन पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है।

दूसरे पक्ष का आरोप- पुलिस ने जोड़ा झूठा नाम इस मामले में दूसरे पक्ष से गगन चौधरी ने बताया, “दो पक्षों के बीच मामूली विवाद इमलीखेड़ा चौक में हुआ था। इसके बाद कुछ लोग थुनिया में जाकर मारपीट करने लगे, जिसे संभालने पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस ने बाद में काउंटर केस बनाते हुए दूसरे व्यक्ति का नाम जोड़ दिया, जबकि वह घटना स्थल पर था ही नहीं।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में युवक कांग्रेस के एक पदाधिकारी का नाम भी था, लेकिन पुलिस ने हमलावरों की बजाय उन पर ही केस दर्ज कर दिया, जिन पर हमला हुआ था।

पुलिस बोली- दोनों पक्षों पर हुई कार्रवाई, जांच जारी वहीं, कोतवाली पुलिस का कहना है, “दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”



Source link