डीआरपी लाइन मैदान पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।
बड़वानी शहर के डीआरपी लाइन मैदान पर पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसपी जगदीश डावर और कलेक्टर जयति सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुष्पचक्र चढ़ाए।
.
उन्होंने कहा कि देश और समाज की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले कभी मरते नहीं, बल्कि शहीद कहलाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान एसपी जगदीश डावर ने बताया कि मध्य प्रदेश के चार जवान शहीद हुए थे, जिनकी याद में 21 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है।
शहीदों का आंकड़ा भूले एसपी, कहा-4 जवान शहीद हुए
दरअसल, 21 अक्टूबर 1959 को भारतीय सीमाओं की रक्षा करते हुए 16 हजार फीट की ऊंचाई पर सीआरपीएफ के एक उप निरीक्षक और 10 जवान चीनी हमलावरों से जूझते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस हमले में कुल 11 भारतीय जवान शहीद हुए थे, जिनमें सभी मध्य प्रदेश से थे। एसपी ने केवल चार जवानों के शहीद होने की बात कही, जबकि सही संख्या 11 है।
कार्यक्रम में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
शहीदों की याद में मनाया स्मृति दिवस
इन वीर पुलिस जवानों की याद में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। उनके शहीद स्थल पर आज भी लिखा है, “हम आज अपने प्राणों की आहुति दे रहे हैं तुम्हारे कल के लिए।” यह शहादत की भावना आज भी जवानों को प्रेरित करती है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरज बब्बर ने बताया कि इस साल भी देश में कई पुलिस जवानों ने अपने प्राण न्योछावर किए हैं, जिनमें मध्य प्रदेश के जवान भी शामिल हैं।