बुरहानपुर का सबसे सस्ता बाजार! सिर्फ ₹300 में खरीदें साड़ी, कुर्ता, जींस और लहंगा

बुरहानपुर का सबसे सस्ता बाजार! सिर्फ ₹300 में खरीदें साड़ी, कुर्ता, जींस और लहंगा


Last Updated:

दीपावली की शॉपिंग के लिए बुरहानपुर का कमल टॉकीज बाजार सबसे सस्ता ठिकाना बन गया है. यहां सिर्फ ₹300 से बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के कपड़े मिल रहे हैं.

बुरहानपुर. त्योहारों के नजदीक आते ही बाजार भी गुलजार हो जाते हैं. हर कोई खरीदी करने में जुट जाता है. यदि आप भी आपके परिवार में बच्चों की महिलाओं की और पुरुषों के कपड़े खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के कमल टॉकीज क्षेत्र में लगने वाला बाजार सबसे सस्ता बाजार है. यहां पर मात्र ₹300 से आप बच्चों से लेकर तो बुजुर्गों के कपड़े भी खरीद सकते हैं. इस बाजार में काफी दुकानें हैं जहां पर यह सस्ते आइटम मिल रहे हैं.

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर के कमल टॉकीज क्षेत्र में लगने वाला कपड़ा बाजार सबसे सस्ता कपड़ा बाजार है. यहां पर मात्र ₹300 में महिलाओं की ड्रेस आसानी से मिल रही है. दीपावली के पर्व को लेकर लोग खरीदी करने के लिए आ रहे हैं. यह एक ऐसा बाजार है कि जहां पर करीब चार दर्जन से अधिक दुकानें लगी हुई हैं, जहां पर आप भी खरीदी करने के लिए आ सकते हैं. यह जिले का सबसे सस्ता बाजार है. यहां पर नई-नई वैरायटी बाजार में देखने के लिए मिल रही है.

महिलाओं के लिए मिल रही है यह वैरायटी 
यदि आप महिलाओं के लिए साड़ी, ड्रेस, पंजाबी ड्रेस, लहंगा, घाघरा चुनरी खरीदना चाहते हैं तो इस बाजार में मिल रही है. पुरुषों के लिए शर्ट पैंट कुर्ता पजामें, बच्चों के लिए फैंसी टॉप, ड्रेस, जींस, टी-शर्ट आसानी से मिल रही है. आप भी यहां पर दीपावली की खरीदी कर सकते हैं.

Dallu Slathia

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें

Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

बुरहानपुर का सबसे सस्ता बाजार! सिर्फ ₹300में खरीदें साड़ी, कुर्ता, जींस, लहंगा



Source link