बात 2-3 साल की नहीं…, रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर शास्त्री का जबरदस्त बयान, क्रिकेट जगत में मची खलबली

बात 2-3 साल की नहीं…, रोहित-विराट के 2027 वर्ल्ड कप खेलने पर शास्त्री का जबरदस्त बयान, क्रिकेट जगत में मची खलबली


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले मैच में भारतीय टीम की बुरी तरह से हार हुई थी. लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे थे. भारतीय फैंस काफी उम्मीद लगाए बैठे थे कि दोनों दिग्गज दमदार वापसी करेंगे, लेकिन वह कुछ खास नहीं कर सके और जल्दी ही चलते बने.  23 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच खेला जाना है. इसी बीच टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने भारत के स्टार प्लेयर्स को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 

रोहित-विराट
शास्त्री ने दोनों खिलाड़ियों को लेकर कहा, ” बात 2-3 साल के योगदान की नहीं है. खासकर विराट की बात करें तो ये मामला एक दशक और डेढ़ दशक से भी ज्यादा का है.  ये काफी बड़ा है और लोग इसे चाहकर भी नहीं भूल सकते हैं. उन्होंने अपने करियर के दौरान दुनिया के बेस्ट गेंदबाजों के खिलाफ खेला है. यह चीज उन्हें खास बनाती है.  उनकी विरासत हमेशा ही बनी रहेगी फिर चाहे आज संन्यास ले लें या फिर कल या चाहे जब. उससे फर्क नहीं पड़ता है.

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद हुई थी वापसी
साल 2024 टी20 विश्व कप जीतने के बाद रोहित और विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. वहीं, साल 2025 की शुरुआत में दोनों ने अचानक से टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लेकर सभी को हैरत में छोड़ दिया था. उसके बाद से दोनों अब बस वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं. ऐसे में उनकी टीम में जगह को लेकर आए दिन तरह-तरह की बातें होती हैं. साथ ही कई तरह के सवाल उठते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


23 अक्टूबर को दूसरा मैच
चैंपियंस ट्रॉफी के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाली दिग्गजों ने रविवार 19 अक्टूबर को खेले गए मुकाबले में सभी को खूब निराश किया. रोहित ने बतौर खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 मैच खेलने का ऐतिहासिक कारनामा भी पूरा किया. हालांकि वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब 23 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले में दोनों दिग्गजों से काफी उम्मीदें होंगी. देखना दिलचस्प होगा आगे के मैचों में उनका क्या प्रदर्शन रहता है.

ये भी पढ़ें: बिना किसी चौके और छक्के झोंक दिए सबसे ज्यादा रन,  वनडे क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज



Source link