Last Updated:
Balaghat Veeru Gupchup Wala: बालाघाट के वीरू को 180 डिग्री गुपचुप वाले के नाम से जाना जाता है. ये एक साथ 10 लोगों को अनोखे स्टाइल में गुपचुप खिलाते हैं. बोलने का अंदाज भी जुदा है. इनकी दुकान पर वीडियो-रील बनाने वाले भी खूब आते हैं.
Balaghat News: पानीपुरी तो पूरे देश में मिलती है. कहीं उसे फुचका कहते हैं, तो कहीं गोलगप्पा. कहीं गुपचूप तो कहीं फुलकी. बालाघाट में भी गुपचुप बिकता है, लेकिन, यहां गुपचुप बेचने वाले का अंदाज कुछ अलग और खास है. इस वजह से वह पूरे शहर में फेसम है. ये अंदाज खाने के शौकीनों को अपनी ओर आकर्षित करता है. बालाघाट में इस शख्स के गुपचुप बेचने के अंदाज से भीड़ उमड़ती है. गोंदिया रोड पर वीरू के गुपचुप बेचने के स्टाइल को देख लोग हैरान रहते हैं. खाने के लिए लंबी कतार लगती है और वीरू कई लोगों को एक साथ गुपचुप खिलाते हैं.
बालाघाट के वीरू को ‘180 डिग्री गुपचुप वाले’ के नाम से जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि वह एक साथ 10 लोगों को आधे घेरे में खड़े कर गुपचुप खिलाते हैं. वह घूम-घूम कर गुपचुप परोसते हैं, जो खाने के शौकीनों का बहुत भाता है. साथ ही अंग्रेजी बोल कर लोगों को इंटरटेन भी करते हैं, जिससे लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता है. इसी अंदाज के चलते दुकान पर काफी भीड़ लगती है. उनका अपनी अदा पर कहते हैं कि मैं सूर्य कुमार यादव की तरह घूम कर गुपचुप खिलाता हूं.
सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर की भी भीड़
वीरू का कहना है कि सोशल मीडिया पर रील बनाने वाले, फूड ब्लॉगर सहित कई तरह के कॉन्टेंट क्रिएटर की भीड़ भी उनकी दुकान पर लगी रहती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनकी काफी डिमांड रहती है. उनके अंदाज से सोशल मीडिया भी अछूता नहीं है. उनके वीडियो और रील को लोग खूब लाइक और शेयर करते हैं.
हर दिन 32 किलो आलू और 55 लीटर पानी की खपत
वीरू ने बताया, उनकी बिक्री अच्छी खासी हो जाती है. हर दिन औसतन 32 किलो आलू लग जाता है. उसे छिलने के लिए एक मशीन भी खरीदी है. वहीं, 55 लीटर इमली का पानी लग जाता है. हर दिन उनके यहां सैकड़ों ग्राहक आ जाते हैं.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें