घर-घर जाकर पालतू कुत्तों की भी नसबंदी कराई गई।
शहर में डॉग बाइट के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद अब निगम के अमले ने श्वान नसबंदी व वैक्सीनेशन अभियान चलाया हैं। मंगलवार को इस अभियान का छठवां कैंप भैरव तालाब क्षेत्र के सन्मति नगर, भैरव मंदिर रोड़, इंदौर रोड़ व कावेरी स्टेट से श्वान पकड़कर नसबंदी व व
.
अभियान के तहत मेल श्वान 35 व फीमेल श्वान 12 सहित कुल 47 श्वानों का वैक्सीनेशन किया गया। अब तक संचालित सभी शिविरों के माध्यम से 262 श्वानों का टीकाकरण किया जा चुका है। चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी फॉर ह्यूमन काइंड, भोपाल से डॉ. दुर्गेश यादव व उनकी टीम मौजूद थी। जिन्होंने निगम कर्मियों के साथ मिलकर संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया।
इधर, नगर निगम खंडवा ने लोगों से अपील की कि वे इस अभियान में सहयोग करें और शहर को स्वच्छ, सुरक्षित व संवेदनशील बनाएं रखने में अपना योगदान दें। लोगों को जागरूक किया गया है कि, श्वानों को अपने घर के सामने भोजन न दें, बल्कि ऐसे सुरक्षित स्थानों पर भोजन दें, जहां बच्चों, बुजुर्गों का आवागमन न हो।