Worshiped at Hanuman temple on the 70th birthday of Prime Minister Narendra Modi | पीएम की दीर्घायु के लिए हनुमान मंदिर पर हुआ महामुत्यंजय का जाप, कोरोना महामारी पर विजय की कामना भी की

Worshiped at Hanuman temple on the 70th birthday of Prime Minister Narendra Modi | पीएम की दीर्घायु के लिए हनुमान मंदिर पर हुआ महामुत्यंजय का जाप, कोरोना महामारी पर विजय की कामना भी की


इंदौर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री के फोटो को रख अभिषेक भी किया।

  • कार्यकर्ताओं ने संविद नगर कनाड़िया रोड हनुमान मंदिर पर महा मुत्यंजय जाप किया
  • कार्यकर्ताओं ने दुश्मन देश चीन, पाकिस्तान के मंसूबे पूरे न होने की कामना भी की

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को संविद नगर कनाड़िया रोड हनुमान मंदिर पर महा मुत्यंजय जाप किया गया। कार्यकर्ताओं ने भगवान की स्तुति करते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु की कामना की। साथ ही कोरोना महामारी पर विजय और दुश्मन देश चीन, पाकिस्तान के मंसूबे पूरे न होने की कामना की गई।

भाजपा नेता शैलेन्द्र महाजन ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सेवा सफ्ताह के तहत पहले दिन वार्ड के मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। दूसरे दिन दिव्यांगो को चश्में आदि का वितरण किया गया। तीसरे दिन निम्न व गरीब परिवारों को खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया गया। इसी श्रंखला में गुुरुवार काे प्रधानमंत्री पंडित ब्रजमोहन शर्मा और कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर में शिवलिंग पर पंचामृत का अभिषेक कर महामुत्यंजय जाप किया गया गया। महामुत्यंजय जाप कर पीएम की दीर्घायु के साथ ही कोरोना महामारी पर विजय और दुश्मन देश चीन, पाकिस्तान के मंसूबे पूरे न होने की कामना की गई।

0



Source link