BJP organizes yagya on Prime Minister Narendra Modi’s 70th birthday | कांग्रेसी नेताओं ने निगम कर्मियों से गरीबों के अनाज की पात्रता पर्ची छीनी, अब अपने कार्यालय से बांट कर लूट रहे वाहवाही, कलेक्टर से करूंगा शिकायत

BJP organizes yagya on Prime Minister Narendra Modi’s 70th birthday | कांग्रेसी नेताओं ने निगम कर्मियों से गरीबों के अनाज की पात्रता पर्ची छीनी, अब अपने कार्यालय से बांट कर लूट रहे वाहवाही, कलेक्टर से करूंगा शिकायत


इंदौर21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व विधायक गुप्ता ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर यज्ञ करवाया।

  • क्षेत्र क्रमांक एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने कांग्रेसियों पर यह आरोप लगाया
  • प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन, 70 विशेष प्रकार की आहुतियां दी

कोरोना काल में बेरोजगार हुए लोग और गरीबों के लिए चलाई जाने वाली सरकारी अनाज योजना की पर्ची बंटवारे को लेकर आरोपों का दौर शुरू हो गया है। क्षेत्र क्रमांक एक के पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता का कहना है कि अनाज की जो पर्चियां गरीबों को निगम द्वारा बांटी जानी थी। उन्हें कांग्रेसियों ने उनसे छीन ली है। अब वे अपने हिसाब से पर्चियों का बंटवारा कर रहे हैं। वह ऐसा कर वाहवाही लूट रहे हैं।

गुप्ता के साथ शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी आहुति दी।

गुप्ता के साथ शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने भी आहुति दी।

पूर्व विधायक गुप्ता का कहना है कि मुझे कुछ कार्यकर्ताओं और लोगों ने बताया है कि विधानसभा क्रमांक एक के कुछ कांग्रेसी नेता पात्रता पर्ची बांट रहे हैं। ये पर्चियां शासन ने गरीबों को अनाज उपलब्ध करवाने के लिए दी थी। इन पर्चियों को कांग्रेसियों ने निगम के अधिकारियों पर दबाव डालकर छीन ली है। अब वे इन्हें खुद के कार्यालय से बांट रहे हैं।

कलेक्टर से मामले की शिकायत करूंगा

गुप्ता का कहना है कि यह घोर अपराध है। मैं इसकी शिकायत कलेक्टर के साथ ही खाद्य अधिकारी से करूंगा। मैं मांग करूंगा कि जिन अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर यह कृत्य किया है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के कारण बेरोजगार हुए लोग और गरीबों के लिए यह योजना बनाई है। ऐसे में कांग्रेसी उन पर्चियों को निगमकर्मियों के साथ मिलकर बांट रहे हैं, जो कि पूरी तरह से गलत है।

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया यज्ञ

वहीं, गुप्ता ने हवन-पूजन को लेकर कहा कि गुरुवार को प्रधानमंत्री का जन्मदिन हैं। वे स्वस्थ्य रहें और जिस तेजी से देश को आगे बढ़ा रहे हैं, वह अनवरत जारी रहे। वे अब देश ही नहीं विश्व के नेता हो गए हैं। उनकी लंबी आयु और देश की रक्षा के लिए यह यज्ञ किया है। 70वें जन्मदिन के अवसर पर विशेष 70 आहुतियां हवनकुंड में अर्पित की है।

0



Source link