दतिया के दुरसड़ा थाना क्षेत्र में धनतेरस के दिन हुई सड़क दुर्घटना में घायल युवक की ग्वालियर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
जानकारी के अनुसार, सौंप्ता गांव निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र प्रजापति अपने साथी 25 वर्षीय पुत्तू अहिरवार के साथ बाइक से दतिया मजदूरी के लिए आ रहा था। रास्ते में दुरसड़ा डेरा के पास पुत्तू अहिरवार सड़क किनारे पेशाब करने के लिए रुका, तभी दतिया की ओर से आ रहे लोडिंग वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे में पुत्तू अहिरवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके सिर और चेहरे पर गहरी चोटें आईं। मौके पर पहुंची दुरसड़ा पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे ग्वालियर रेफर किया गया।
ग्वालियर में इलाज के दौरान मंगलवार को पुत्तू अहिरवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।