भिंड6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले सप्ताह नौसेना के पूर्व अधिकारी मदन शर्मा के साथ शिवसेना कार्यकर्ताओं के द्वारा की गई मारपीट के विरोध में बुधवार को इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारियों ने कलेक्टोरेट में राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर वीरेंद्र रावत को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष बादशाह खान ने कहा कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था को कायम करने में वह असमर्थ हैं मुख्यमंत्री ठाकरे को अपने पद
से इस्तीफा दे देना चाहिए। उनके पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के एक पूर्व सैनिक के साथ जो किया है उसको देश कभी माफ नहीं करेगा। साथ ही इंडियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन आने वाले समय में शिवसेना का इसका भरपूर जबाव देगा। हमारी मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर सुरेश सिंह तोमर, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
0