राजगढ़ जिले के खिलचीपुर जनपद की लक्ष्मणपुरा पंचायत के मुंडला और तड़तड़ा गांव के बीच स्थित वह गोशाला आज बदहाली की मिसाल बन चुकी है। यहां करीब 10 गायें गंभीर रूप से बीमार हैं। उनके पैरों में कीड़े लग चुके हैं और हालत इतनी खराब है कि वे चल-फिर तक नहीं प
.
स्थानीय युवाओं ने इन गायों की दर्दनाक स्थिति के वीडियो बनाकर शेयर किया। वीडियो में कई गायें जमीन पर बैठी या लेटी दिख रही हैं, जिनके पैरों में घाव सड़ चुके हैं। युवाओं का कहना है कि यह गौशाला सरकारी योजना के तहत बनी थी, लेकिन अब यहां न तो नियमित सफाई होती है और न ही किसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।
तड़तड़ा गांव निवासी लखन सौंधिया ने बताया कि वे बुधवार को जंगल के बीच बनी इस गोशाला में पहुंचे तो देखा कि करीब 10 गायें बाहर पड़ी हैं। उनके पैरों में कीड़े लगे हुए थे और उनमें से कुछ तो उठ भी नहीं पा रहीं थीं।
लखन का कहना है कि बीमार होने पर इन गायों को गोशाला से बाहर निकाल दिया गया है। वे कई दिनों से बाहर ही पड़ी हैं, लेकिन कोई देखने तक नहीं आया।
गोशाला के बाहर पड़े चारे और पानी की भी कमी ग्रामीणों ने बताया कि गोशाला के अंदर और बाहर दोनों जगह चारे और पानी की भारी कमी है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी या डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा। बीमार गायों को देखकर गांव के युवकों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर जाए।
ग्रामीणों की मांग— प्रशासन करे जांच
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस गौशाला की पूरी जांच कराई जाए और बीमार गायों का तत्काल इलाज कराया जाए। उनका कहना है कि सरकार ने लाखों रुपए खर्च कर गौशालाएं बनवाई थीं, लेकिन प्रबंधन की लापरवाही से आज गायें तड़पने को मजबूर हैं।