Last Updated:
भारत और न्यूजीलैंड की टीमें गुरुवार को मुकाबले में टकराएंगी. यह मैच दोनों टीमों के लिए नॉकआउट की तरह है. हारने वाली टीम का विश्व कव से बोरिया बिस्तर बंध जाएगा. जबकि हारने वाली टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा. न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन का अभी भी लगता है कि भारत इस मुकाबले में जीत का दावेदार है. भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड अंडर डॉग की तरह उतरना चाहता है.
नई दिल्ली. महिला विश्व कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच नॉकआउट की तरह बन गया है. जीतने वाली टीम का सफर जारी रहेगा जबकि हारने वाली टीम का बोरिया बिस्तर टूर्नामेंट से बंध जाएगा. न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई भ्रम नहीं है कि महिला विश्व कप के क्वार्टर फाइनल जैसे मैच में भारी दबाव के बावजूद भारत प्रबल दावेदार है लेकिन उनकी टीम अपनी क्षमता के अनुसार चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करेगी.
सोफी डिवाइन (Sophie Devine) , ‘मैं कल्पना भी नहीं कर सकती कि एक अरब लोग टीवी स्क्रीन पर देखते हुए कैसा महसूस करते होंगे और उनके कंधों पर कितनी उम्मीदें और कितना बोझ होगा. मुझे सच में उनके लिए सहानुभूति है कि उन्हें इन सब से जूझने के साथ-साथ मैदान पर उतरकर अच्छा प्रदर्शन भी करना होगा. हमें इस बात का कोई भ्रम नहीं है कि भारत अब भी प्रबल दावेदार है. हम ऐसे मैचों में ‘अंडरडॉग’ के तमगे के साथ मैदान पर उतरना पसंद करेंगे.’
डिवाइन ने कहा कि न्यूजीलैंड भारत को चुनौती देने के लिए बारिश की भविष्यवाणी सहित बाहर के शोर को नजरअंदाज करने कोशिश करेगा. उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि भारत अपने घरेलू मैदान पर किस दबाव में है, लेकिन हम मैदान पर उतरेंगे और जो हम नियंत्रित कर सकते हैं उसे नियंत्रित करेंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हम एक टीम के रूप में जो अच्छा करते हैं उस पर टिके रहें. यह लगभग क्वार्टर फ़ाइनल जैसा है और हम वास्तव में उस दबाव की ओर बढ़ रहे हैं.’
बकौल सोफी डिवाइन, ‘मैंने ज्यादा बारिश वाले बादल नहीं देखे हैं, लेकिन कल रात जब भारत अभ्यास के लिए आया तो बारिश हुई. यह उन चीज़ों में से एक है जिसे आप नियंत्रित नहीं कर सकते. हमें आगे बढ़ना होगा. हमने एक टीम के रूप में ऐसा किया है और हम अच्छी तरह जानते हैं कि हमारा रास्ता हमें कहां ले जाता है और इसे हासिल करने के लिए हमें क्या करना है.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें