मऊगंज जिले की हनुमना तहसील के ग्राम मोरहना स्थित प्राथमिक शाला में रसोइया की नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। श्रीगणेश स्व सहायता समूह के संचालक ने बुधवार शाम कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) और बीआरसी (ब्ल
.
समूह संचालक ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन में बताया कि पहले समूह की जानकारी के बिना ही सुमन देवी को रसोइया पद पर नियुक्त कर दिया गया था। जांच के बाद यह नियुक्ति निरस्त कर दी गई थी। इसके बाद, एसडीएम हनुमना ने 26 सितंबर को खंड शिक्षा अधिकारी को नई नियुक्ति करने का स्पष्ट आदेश दिया था।
संचालक का आरोप है कि बीआरसी हनुमना लक्ष्मणधर द्विवेदी, जो स्वयं ग्राम नाउन खुर्द के निवासी हैं, ग्रामीण राजनीति के चलते समूह को लगातार धमकी दे रहे हैं। कथित तौर पर बीआरसी ने समूह संचालक से कहा है कि “तुम्हारा समूह समाप्त कर देंगे।”
डीईओ पर भी दबाव का दावा
समूह संचालक ने यह भी दावा किया है कि जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) भी कथित रूप से बीआरसी के दबाव में हैं, जिसके कारण एसडीएम के स्पष्ट आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है और नई रसोइया की नियुक्ति रुकी हुई है। समूह संचालक ने कलेक्टर से इस मामले में हस्तक्षेप करने, शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की मांग की है।