पटाखा चला रहे युवक से मारपीट करते हुए बाइक सवार हमलावर।
ग्वालियर में पटाखे चलाते समय बाइक सवार तीन युवकों से बाइक हटाने की कहना एक युवक को भारी पड़ गया। बाइक सवारों ने पटाखा चला रहे युवक की जमकर मारपीट कर दी। मारपीट की घटना पास ही लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। बुधवार को CCTV फुटेज सामने के बाद मामला दर्ज
.
युवक के साथ मारपीट करते बदमाश।
घटना मंगलवार रात थाटीपुर थाना क्षेत्र के 60 फुट रोड की है। वीडियो वायरल होने के बाद युवक ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत थाने में की है। वहीं पुलिस ने बुधवार रात उसकी शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौतम नगर निवासी फरियादी कपिल यादव ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार रात 12 बजे कुम्हारपुरा में साठ फुटा रोड गौतम नगर में अपने घर के सामने पटाखे चला रहा था। इसी समय बाइक पर कामेश उर्फ कोर्कु, उसका साथी अमित गौड़ और दीपेश जाटव आए। उन्होंने कपिल यादव जहां पटाखे चला रहा था वहां अपनी बाइक खड़ी कर दी। इसी समय कपिल ने उनसे कहा कि वह पटाखे चला रहा है तो आप अपनी बाइक को वहां से हटा ले नहीं तो पटाखे से उनकी बाइक में नुकसान हो जाएगा।

वीडियो में बदमाश मारपीट करते हुए दिखाई द रहे हैं।
उसकी यह बात सुनकर तीनों युवक आग बबूला हो गए। पहले गाली गलौज की और जब कपिल ने गालियां देने से मना किया तो बाइक सवार अमित ने लोहे के पाइप को उठाकर उसकी पिटाई कर दी। उसके दो साथी दीपेश और कामेश ने थप्पड़, लात-घूसों से मार रहे थे। उसके साथ मारपीट होते देख कपिल के दोस्त करण ने बीच बचाव किया। इस घटना में कपिल घायल हो गया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। CCTV कैमरे में कैद हुई घटना मारपीट की यह पूरी घटना पास ही लगे एक CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घटना के बाद कपिल अपने साथी करण के साथ शिकायत करने थाने पहुंचा है। उसे लहूलुहान देख पुलिस ने तत्काल मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने CCTV फुटेज अपने हाथ में लेकर आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
4 युवकों ने परिवार के 5 लोगों को पीटा

नर्मदापुरम जिले के रंढाल गांव में मंगलवार शाम को पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। यहां चार युवकों ने एक परिवार के पांच लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में पति-पत्नी को सिर में गहरी चोटें आई हैं, जिन्हें गंभीर हालत में बुधनी के मधुबन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।पूरी खबर पढ़ें