टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध धजरई हनुमान मंदिर में बुधवार को सामूहिक गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान से गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम 7 बजे हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाकर महाआ
.
धजरई हनुमान मंदिर के महंत बुंदेलखंड पीठाधीश्वर सीताराम दास महाराज ने बताया कि शुभ मुहूर्त में गोवर्धन महाराज का दूध अर्चन किया गया। इसके बाद पंचामृत स्नान और पुष्प अर्चन हुआ। भगवान को 1000 तुलसी पत्रों से भी अर्चन किया गया। विधि-विधान से पूजा के बाद छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।
गोवर्धन महाराज की आरती उतारी
कार्यक्रम में टीकमगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सभी ने सामूहिक रूप से गोवर्धन महाराज की आरती उतारी, पूजा की और तुलसी की परिक्रमा लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की। शाम 7 बजे हनुमान जी महाराज को छप्पन भोग लगाने और गोवर्धन महाराज व हनुमान जी की आरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन शुरू किया गया, जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महाराज ने यह भी बताया कि गुरुवार को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना करेंगी। इसके साथ ही पांच दिवसीय दीपावली महोत्सव का समापन होगा।
तस्वीरें देखें


