नई दिल्ली. भारत गुरुवार 23 अक्टूबर को एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में निराशाजनक प्रदर्शन से उबरकर वापसी करना चाहेगा. विराट कोहली और रोहित शर्मा बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे, जिन्होंने चैम्पियंस ट्रॉफी के बाद भारत के लिए खेलते हुए पहली बार कुल आठ रन बनाए थे. पर्थ में बारिश ने कई बार मैच में खलल डाला. भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज कोहली से लेकर रोहित और कप्तान शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा था. एडिलेड में भारत को सीरीज बचाने के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा नहीं तो भारतीय टीम के हाथ से सीरीज निकल जाएगी.
भारत बनाम ऑस्ट्र्रेलिया दूसरा वनडे गुरुवार को.
यशस्वी जायसवाल ने गेंदबाजी का किया अभ्यास
यशस्वी जायसवाल दूसरे वनडे की पूर्व संध्या पर बुधवार को ज्यादातर समय अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी में बिताया. इसपर काफी चर्चा हुई. हालांकि दौरे पर गए कुछ चयनकर्ताओं समेत सभी लोग इस युवा सलामी बल्लेबाज से बात करते देखे गए, लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि भारत पर्थ से अपनी टीम में ज्यादा बदलाव करेगा.
टीमें
ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल ओवेन, जोश फिलिप, मैट रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा.
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, प्रसिद्ध कृष्णा, केएल राहुल, रोहित शर्मा, वाशिंगटन सुंदर.