एडिलेड वनडे में हिटमैन के पास ये 5 महारिकॉर्ड बनाने का मौका, इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होगा रोहित का नाम

एडिलेड वनडे में हिटमैन के पास ये 5 महारिकॉर्ड बनाने का मौका, इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज होगा रोहित का नाम


India vs Australia 2nd ODI: भारत के धाकड़ ओपनर रोहित शर्मा जब आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में खेलने उतरेंगे तो उनके निशाने पर 5 महारिकॉर्ड होंगे. इन 5 महारिकॉर्ड को बनाकर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच आज सुबह 9:00 बजे से एडिलेड में खेला जाएगा. पर्थ में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. भारत तीन मैचों की वनडे सीरीज में 0-1 से पीछे चल रहा है. भारत को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच हर हाल में जीतना होगा. रोहित शर्मा पहले वनडे मैच में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे, लेकिन एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में वह बड़ी पारी खेल सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में रोहित शर्मा कौन से 5 बड़े महारिकॉर्ड बना सकते हैं.

1. इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक

रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में शतक जड़ देते हैं, तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘शतकों’ का महारिकॉर्ड बना देंगे. रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 50 शतक पूरा कर लेंगे. ऐसा करते ही ‘हिटमैन’ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 शतक ठोकने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. भारत के लिए अभी तक केवल सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली ने ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 से ज्यादा शतक ठोके हैं. सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक और विराट कोहली के नाम 82 शतक दर्ज हैं. रोहित शर्मा के नाम फिलहाल इंटरनेशनल क्रिकेट में 49 शतक दर्ज हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2. वनडे इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में 8 छक्के जड़ देते हैं, तो वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए अभी तक 274 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 344 छक्के लगाए हैं. 8 छक्के लगाते ही रोहित शर्मा के छक्कों की संख्या 352 हो जाएगी और वह पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ देंगे. शाहिद अफरीदी के नाम फिलहाल वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 351 छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं.

3. वनडे में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रोहित शर्मा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाजों में से एक हैं. रोहित शर्मा ने भारत के लिए अब तक 274 वनडे मैचों में 48.59 की औसत से 11176 रन बनाए हैं, जिसमें 3 दोहरे शतक, 32 शतक और 58 अर्धशतक शामिल हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 264 रन रहा. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में 46 रन बनाते ही रोहित शर्मा इतिहास रच देंगे. रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा इस दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पीछे छोड़ देंगे. सौरव गांगुली ने भारत के लिए 308 वनडे इंटरनेशनल मैच खेलते हुए 40.95 की औसत से 11221 रन बनाए थे. 46 रन बनाते ही रोहित शर्मा के वनडे इंटरनेशनल में 11222 रन हो जाएंगे और वह सौरव गांगुली को पछाड़ देंगे.

4. भारत-ऑस्ट्रेलिया ODI मैचों में 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज (ऑस्ट्रेलिया में)

रोहित शर्मा ने कंगारुओं की धरती पर खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI मैचों में अभी तक 11 मुकाबलों में 998 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा 2 रन और बना लेते हैं तो वह कंगारुओं की धरती पर खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ODI मैचों में 1000 रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली (802 रन) और सचिन तेंदुलकर (740 रन) का नंबर आता है.

5. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के

रोहित शर्मा अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे वनडे मैच में 12 छक्के जड़ देते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे. रोहित शर्मा इसी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे. रोहित शर्मा के नाम अभी भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभी तक 47 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 88 छक्के लगाए हैं. रोहित शर्मा के बाद इयोन मॉर्गन (48 छक्के) और सचिन तेंदुलकर (35 छक्के) का नंबर आता है.



Source link