मुक्तिधाम में फांसी लगाकर नाबालिग ने दी जान: पूजा करने गए थे, पिता कुछ सामग्री लेने गया, लौटा तो बेटा फंदे पर लटका मिला – Gwalior News

मुक्तिधाम में फांसी लगाकर नाबालिग ने दी जान:  पूजा करने गए थे, पिता कुछ सामग्री लेने गया, लौटा तो बेटा फंदे पर लटका मिला – Gwalior News


एंबुलेंस में पड़ा नाबालिग छात्र का शव।

ग्वालियर में दीपावली पर घर में लक्ष्मी पूजन के बाद एक परिवार पास ही मुक्तिधाम में देवताओं की पूजा करने व दीप रखने के लिए गया था। पिता-पुत्र श्मशान घाट पहुंचे तो बीच पूजा में से पिता उठकर कुछ सामग्री लेने चला गया। कुछ देर बाद जब पिता लौटकर आया तो पूजा

.

घटना कंपू थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में दीपावली की रात करीब 12 बजे की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल पता नहीं चला है कि नाबालिग ने क्यों और किन परिस्थितियों में खुदकुशी की है। गुरुवार को पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज किए हैं।

शहर के कंपू में आमखो स्थित टंकी रोड माता मंदिर के पास निवासी 17 वर्षीय संतोष पुत्र किशन लाल पथरोल छात्र था। दीपावली की रात घर में पूजा करने के बाद वह, अपने पिता के साथ पास ही मुक्तिधाम में देवताओं की पूजा करने गया था। वह हर साल दीपावली पर घर में लक्ष्मी पूजन के बाद मुक्तिधाम दीप जलाने जाते थे। रात करीब 12 बजे वह मुक्तिधाम में पूजा करने के लिए पिता के साथ पहुंचा, अभी पूजा करना शुरू किया था कि तभी पिता को याद आया कि कुछ सामग्री वह भूल आया है।

इसका पता चलते ही वह बेटे को मुक्तिधाम में छोड़कर सामग्री लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद वह वापस आया तो बेटा पूजा स्थल पर नहीं था और उसकी तलाश की तो पता चला कि वह मुक्तिधाम में बने एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मामला समझ आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है। बयान में बताया कि नॉर्मल था बेटा, पता नहीं क्या हुआ कंपू थाना पुलिस ने इस मामले में दीपावली के अगले दिन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर लिया था। पर पुलिस को यह समझ नहीं आ रहा था कि अच्छा भला लड़का उसने अचानक से यह कदम क्यों उठा लिया। गुरुवार को पुलिस ने वापस मृतक नाबालिग के घर पहुंचकर बातचीत की है।

मृतक के पिता किशनलाल पथरोल ने पुलिस को बताया कि जब वह पूजन सामग्री लेने के लिए मुक्तिधाम से निकला था ताे बेटा संतोष एक दम सामान्य था। बिल्कुल भी ऐसा नहीं लगा कि वह कुछ इस तरह कदम उठा लेगा। सुबह से भी काफी खुश था। पिता ने बताया कि मेरे जाने के बाद वहां क्या हुआ कि बेटे ने तत्काल इतना बड़ा कदम उठा लिया इस पर वह कुछ नहीं जानता। कंपू थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है

QuoteImage

दीपावली की रात श्मशान घाट में एक नाबालिग ने फांसी लगाकर जान दी है। छात्र ने यह कदम क्यों उठाया यह पता लगाया जा रहा है।

QuoteImage



Source link