अगरकर कर रहे भारतीय क्रिकेट का बेड़ा गर्क, टीम के साथ क्यों करते हैं ट्रैवल?

अगरकर कर रहे भारतीय क्रिकेट का बेड़ा गर्क, टीम के साथ क्यों करते हैं ट्रैवल?


Last Updated:

पिछले कुछ दौरे से दो चेहरे पर्मानेंट टीम के साथ नजर आते है एक कोच और दूसरा चीफ सेलेक्टर . गौतम गंभीर का तो टीम के साथ एक रोल है पर अजित अगरकर टीम के सात लगातर क्यों ट्रैवल कर रहे है. सवाल ये भी है कि सेलेक्शन कमेटी में 4 लोग और भी है पर विदेश दौरे पर सिर्फ अजित अगरकर ही क्यों जाएगे.

टीम चुनने के बाद भी चीफ सेलेक्टर क्यों करते हैं टीम के साथ ट्रैवल, नेट्स पर उनका क्या काम?

नई दिल्ली. जिसका काम उसी को सांचे और करे तो डंडा बाजे वाली कहावत तो आपने अक्सर सुनी होगी जो इन दिनों भारतीय टीम के साथ लगातार ट्रैवल करने वाले एक शख्स पर बिल्कुल फिट बैठती है. इस शख्स का भारतीय टीम बनने के बाद कोई लेना देना नहीं होता फिर भी वो कोई भी विदेश यात्रा नहीं छोड़ते. हम बात कर रहे है  चीफ सेलेक्टर की जो इन दिनों किसी ट्रैवल ब्लॉग में काम करने वाले की तरह हर विदेशी शहर नें घूमते और चहल कदमी करते नजर आ जाते है.

पिछले कुछ दौरे से दो चेहरे पर्मानेंट टीम के साथ नजर आते है एक कोच और दूसरा चीफ सेलेक्टर . गौतम गंभीर का तो टीम के साथ एक रोल है पर अजित अगरकर टीम के सात लगातर क्यों ट्रैवल कर रहे है. सवाल ये भी है कि सेलेक्शन कमेटी में 4 लोग और भी है पर विदेश दौरे पर सिर्फ अजित अगरकर ही क्यों जाएगे. देश में चल रहे रणजी मैच पर ध्यान देने के बजाए ये जनाब विदेश दौरे का लुत्फ उठाते नजर आ जाते है.

हर दौरे पर अगरकर क्यों?

2024 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्टी सीरीज के दौरान  पहली बार अजित अगरकर की टीम के साथ त्वीर नजर आती है पर किसको क्या पता था कि वो फेवीकॉल लगाकर टीम के साथ ही चिपक जाएंगे. हम तब भी ऑस्ट्रेलिया से हारे और 2025 में भी वहीं हाल है टीम में कई बदलाव हो गए पर मजाल है कि कोई अगरकर को विदेश दौरे पर जाने से रोक दे. ऑस्ट्रेलिया के दौरे के बाद अजित अगरकर कई देशो की यात्रा कर चुके है. फॉर्मेट चाहे कोई हो जनाब हर जगह पहुंच जाते है. हाल में इंग्लैंड दौरे पर हर शहर में अजित अगरकर की उपस्थिति फैंस को पच नहीं रही थी और कई ने दबे मन से ये सवाल भी उठा दिए कि इनका काम टीम चुनना है टीम को चलाना नहीं फिर भी वो हर मैदान पर टीम के नेट्स पर क्या कर रहे होते है.

विवादों की दुकान है चीफ सेलेक्टर 

अजित अगरकर को जबसे भारतीय क्रिकेट में चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई भारतीय क्रिकेट में भूचाल आ गया. सिलसिलेवार तरीके से समझिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर कप्तान रोहित शर्मा अपने आप को ड्रॉप कर लेते है तब भी सिडनी में अगरकर मौजूद थे. टेस्ट क्रिकेट से अचानक रोहित शर्मा और विराट कोहली रिटायर होते है तो चीफ सेलेक्टर कौन था ये बताने की जरूरत नहीं. एशिया कप में श्रेयस अय्यर को ना चुना जाना, सरफराज खान और मोहम्मद शमी के साथ जो हुआ उसेक लिए जिम्मेदार कौन है ये भी किसी से छुपा नहीं. रोहित की वनडे क्रिकेट से कप्तानी छीनना और दोनों पर इस फॉर्मेट से रिटायर होने के लिए दबाव बनाने वाला नाम भी सबके सामने आ चुका है. कुल मिलाकर चीफ सेलेक्टर वर्ल्ड टूर पर लगे है भारतीय क्रिकेट का बेड़ा गर्क हो तो उनकी बला से.

homecricket

अगरकर कर रहे भारतीय क्रिकेट का बेड़ा गर्क, टीम के साथ क्यों करते हैं ट्रैवल?



Source link