वर्ल्ड कप में पहला ही शतक और रिकॉर्ड्स की झड़ी, क्रिकेट जगत में गूंजा प्रतिका का नाम, कौन है टीम इंडिया की ये नई तूफान?

वर्ल्ड कप में पहला ही शतक और रिकॉर्ड्स की झड़ी, क्रिकेट जगत में गूंजा प्रतिका का नाम, कौन है टीम इंडिया की ये नई तूफान?


Pratika Rawal Century: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर्स स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल का बल्ला न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मैच में जमकर बोला. सेमीफाइनल के नजरिए से भारत के लिए करो या मरो इस मुकाबले में ओपनर्स ने रिकॉर्ड पार्टनरशिप करते हुए शतक जमाए. पहले मंधाना ने सैकड़ा जमाया तो कुछ देर बाद प्रतिका ने भी 100 पूरा किया. यह प्रतिका का वर्ल्ड कप में पहला शतक है. इस सेंचुरी के साथ ही प्रतिका ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी. उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड नाम किए.

37 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

अपने करियर का सिर्फ 23वां वनडे खेल रहीं 25 साल की प्रतिका ने शतक के दौरान इस फॉर्मेट में 1000 रन पूरे कर लिए. इसके ही उन्होंने 37 साल पुराने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. वह 23 पारियों में 1000 रन की उपलब्धि हासिल करने वाली महिला वनडे क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के उस रिकॉर्ड की बराबरी कर की, जो 1988 में बना था.

Add Zee News as a Preferred Source


मिताली राज, कोहली और धवन को भी छोड़ा पीछे

प्रतिका ने इस उपलब्धि तक पहुंचने वाली सबसे तेज भारतीय महिला क्रिकेटर होने का मिताली राज का रिकॉर्ड भी आसानी से तोड़ दिया. मिताली ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 29 पारियां ली थीं. भारत के पुरुष क्रिकेटरों में केवल शुभमन गिल (19) ने ही कम पारियां लीं हैं. प्रतिका ने इस मामले में विराट कोहली और शिखर धवन (24) को भी पीछे छोड़ दिया. इसके अलावा वह 21वीं सदी में सबसे तेज 1000 वनडे रन पूरे करने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं. उन्होंने मेग लैनिंग और निकोल बोल्टन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी का संयुक्त रिकॉर्ड तोड़ दिया. 

महिला वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 1000 रन

प्रतीक रावल (भारत) – 23 पारियां, 2025
लिंडसे रीलर (ऑस्ट्रेलिया) – 23 पारियां, 1988
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 25 पारियां, 2013
निकोल बोल्टन (ऑस्ट्रेलिया) – 25 पारियां, 2016
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 27 पारियां, 1997
लॉरा वूलवार्ड्ट (साउथ अफ्रीका) – 27 पारियां, 2018



Source link