भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह


Last Updated:

India qualify for Women’s Cricket World Cup Semi final: भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 49 ओवर में 3 विकेट पर 340 रन बनाए. बारिश की वजह से लगभग 90 मिनट का खेल बर्बाद हुआ. बारिश के बाद जब खेल शुरू हुआ उस समय मुकाबले को 44-44 ओवर का कर दिया गया. न्यूजीलैंड को 325 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सेमीफाइनल में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका से होगा.

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

नई दिल्ली.  आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने प्रवेश कर लिया है. टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 53 रन से हराकर अंतिम 4 का टिकट कटाया. भारत ने लगातार तीन हार के बाद जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने पाकिसतान और श्रीलंका को हराकर लगातार दो जीत दर्ज की थी लेकिन उसके बाद उसे ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड से हार मिली. भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके थे. भारत पांचवीं बार आईसीसी महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचा है. टीम इंडिया अपने आखिरी लीग मैच में 26 अक्टूबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी.

न्यूजीलैंड ने 325 रन के संशोधित लक्ष्य का पीछा करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए. न्यूजीलैंड  8 विकेट पर 271 रन ही बना सका. कीवी टीम की ओर से ब्रूक हॉलीडे ने सबसे ज्यादा 81 रन बनाए जबकि इसाबेला गेज ने भी अर्धशतक जड़ा. भारत की ओर से रेणूका सिंह ठाकुर ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए.

मंधाना और प्रतिका ने रिकॉर्ड 212 रन की साझेदारी की
इससे पहले भारत ने स्मृति मंधाना (109 रन) और प्रतिका रावल (122 रन) के बीच पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड 212 रन की साझेदारी के साथ जेमिमा रोड्रिग्स की 76 रन की तेज तर्रार नाबाद पारी की मदद से 3 विकेट पर 340 रन बनाए. बारिश के कारण 90 मिनट तक खेल रूका रहा जिसके बाद इसे 49-49 ओवरों का कर दिया गया. लगातार तीन मैच गंवाने के कारण भारत का सेमीफाइनल स्थान दांव पर लगा हुआ था. भारत ने अनुकूल पिच का फायदा उठाते हुए मंधाना की अगुवाई में टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया.

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

मंधाना ने विश्व कप इतिहास में तीसरा शतक जमाया
मंधाना ने 95 गेंद का सामना करते हुए अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े. उन्होंने सही समय पर अपना तीसरा विश्व कप शतक जड़ा जबकि यह इस चरण का उनका पहला शतक था. उन्होंने ऑफ स्पिनर ईडन कार्सन की गेंद पर कवर पर एक शानदार छक्का जड़ा. गर्मी और उमस भरे मौसम में मंधाना और रावल ने न्यूजीलैंड को यह अहसास दिलाने में ज्यादा देर नहीं लगाई कि शायद भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारना सही फैसला नहीं था.

कीवी टीम ने कसी हुई गेंदबाजी से शुरुआत की
न्यूजीलैंड ने कसी गेंदबाजी से शुरुआत तो अच्छी की लेकिन जल्द ही उसकी गेंदबाजों के खिलाफ तेजी से रन बनने लगे. मंधाना दोनों खिलाड़ियों में आक्रामक खेल रही थीं, उन्होंने बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाए। मंधाना का 14वां वनडे शतक इस कैलेंडर वर्ष में उनका पांचवां सैकड़ा भी था. इस तरह वह ऑस्ट्रेलियाई महान खिलाड़ी मेग लैनिंग के किसी भी महिला खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक वनडे शतकों (15) के रिकॉर्ड को तोड़ने के भी करीब पहुंच गईं हैं. मंधाना ने 18वें ओवर में अपना लगातार तीसरा अर्धशतक पूरा किया और साथ ही रावल के साथ शतकीय साझेदारी भी पूरी की.

विश्व कप में बेस्ट साझेदारी की
दोनों खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के लिए 212 रन की साझेदारी न केवल इस विश्व कप में आठों टीमों के बीच किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ भागीदारी है बल्कि विश्व कप इतिहास में भारत के लिए भी किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है. रावल ने मंधाना के लिए एक आदर्श जोड़ीदार के रूप में अपनी योग्यता साबित की और अपना पहला विश्व कप शतक जड़ा. यह उनकी कुल दूसरी शतकीय पारी थी.

प्रतिका ने खेली 122 रन की पारी
दाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने 134 गेंद में 13 चौकों और दो छक्कों की मदद से 122 रन बनाए जिसमें 63 डॉट बॉल थीं. वह आखिर में 43वें ओवर में पवेलियन लौट गईं. न्यूजीलैंड ने 34वें ओवर में मंधाना का विकेट झटककर पहली सफलता हासिल की और रोड्रिक्स ने तीसरे नंबर पर तेज तर्रार पारी खेली. रोड्रिग्स ने 46वें ओवर में ईडन कार्सन पर तीन चौके लगाए.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह



Source link