रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ तेंदुलकर-विराट ही आगे

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ तेंदुलकर-विराट ही आगे


Last Updated:

IND vs AUS पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में शतक बनाने से चूक गए हो, लेकिन इस दौरान उन्होंने सौरव गांगुली को पछाड़ दिया.

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पछाड़ा

एडिलेड: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने साबित कर दिया कि उनके भीतर अब भी काफी क्रिकेट बची है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में आठ रन पर आउट होने के बाद दूसरे वनडे में उन्होंने विपरित हालातों में अर्धशतक बनाया. अपनी 97 गेंदों में 73 रन की पारी में हिटमैन ने सात चौके और दो छक्के भी लगाए. रोहित जिस अंदाज में खेल रहे थे, उससे लगने लगा था कि आज शतक आएगा, लेकिन पुल शॉट पर विकेट गंवा बैठे.

रोहित ने इस दौरान कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए, जिसमें सौरव गांगुली को पछाड़कर वह भारत के लिए वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. मुंबई के इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दूसरे मैच में जैसे ही 46 रन का आंकड़ा पार किया वह गांगुली के 11, 221 रन के माइलस्टोन से आगे निकल गए.

21वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एडम जम्पा ने चौका जड़कर ये उपलब्धि हासिल की. गांगुली ने 1992 से 2007 तक भारत के लिए 308 वनडे खेले और 297 पारियों में कुल 11,221 रन बनाए. दूसरी ओर यह मैच रोहित का भारत के लिए 275वां वनडे मैच है. भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब केवल सचिन तेंदुलकर (18,426) और विराट कोहली (14,181) ही उनसे आगे हैं.

ऑस्ट्रेलिया में खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में रोहित के बाद विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और स्टीव स्मिथ का नंबर आता है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज विव रिचर्ड्स के नाम है. इतना ही नहीं रोहित शर्मा अब SENA देशों में 150 छक्के उड़ाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज भी बन चुके हैं.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

रोहित शर्मा ने सौरव गांगुली को पीछे छोड़ा, अब सिर्फ तेंदुलकर-विराट ही आगे



Source link