मौसम का हाल: बादल छाए रहने से कम हुई ठंड, तापमान में उछाल, रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर – Sagar News

मौसम का हाल:  बादल छाए रहने से कम हुई ठंड, तापमान में उछाल, रात का पारा सामान्य से 4 डिग्री ऊपर – Sagar News



शहर में मौसम के मिजाज में हर रोज बदलाव हो रहा है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान बादलों से ढका रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन उसका असर ज्यादा देर तक नहीं रहा। शाम 4 बजे के आसपास धुंध छाने लगी। आसमान में बादलों का डेरा होने से पिछल

.

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण ही ठंडक का एहसास कम हो गया है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की धुंध ने मौसम में हल्का बदलाव महसूस कराया, जिससे रात के समय हाइवे पर दृश्यता प्रभावित हुई और मौसम में ठंडक कम महसूस हुई। पिछले तीन दिनों से रात के समय हल्का कोहरा भी देखा जा रहा है।

दिन का तापमान 5-6 डिग्री तक गिर सकता है

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुमान अगले चार दिनों तक जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। वर्तमान में दिन का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस है, जो घटकर 27 से 28 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

तापमान में यह गिरावट दिन में बढ़ी गर्मी से राहत देगी और ठंडक बढ़ाएगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा में नमी बढ़ने के कारण धुंध और कोहरा का माैसम रह सकता है। बारिश का असर किसानों पर भी पड़ सकता है। खेतों में खड़ी सब्जियों और रबी फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद रहेगी, जबकि अधिक बारिश होने पर कटाई योग्य फसलों में नुकसान की आशंका बनी रहेगी।



Source link