भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज भारत हार चुकी है. ऑस्ट्रेलिया मौजूदा सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है. इस सीरीज का क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि, कोहली ने सभी को निराश किया. कोहली लगातार दूसरी बार शून्य पर आउट हुए और अपने करियर में पहली बार लगातार दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. इसके साथ ही विराट ने अपना नाम बेहद ही शर्मनाक फेहरिस्त में जुड़ चुका है. हम बात कर रहे हैं इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटने वाले 3 भारतीय बल्लेबाजों के बारे में.
जहीर खान
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज इस मामले में नंबर 1 पर कायम है. जहीर खान ने अपने करियर की शुरुआत साल 2000 में की थी. उन्होंने अपने करियर में खेले 303 मैचों की 227 पारियों में सबसे ज्यादा 43 बार शून्य पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है. वह आज भी सबसे ज्यादा बार सभी फॉर्मेट में डक आउट होने वाले नंबर 1 भारतीय हैं.
इशांत शर्मा
लिस्ट में दूसरा नाम एक और तेज गेंदबाज का है. इशांत शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2007 में की थी. उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ओवरऑल 199 मैच खेले. इस दौरान शर्मा 40 बार बिना खाता खोले आउट हुए.
विराट कोहली
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का नाम है. कोहली ने ये रिकॉर्ड हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में कायम किया. वह दोनों मैचों में लगातार शून्य पर आउट होने के बाद अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. कोहली अपने करियर में 40 बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना खाता खोले आउट हुए हैं. वह इस लिस्ट में पहले बल्लेबाज हैं. बता दें कि ज्यादातर इस मामले में गेंदबाजों का नाम ही शामिल है.
ये भी पढ़ें : रोहित शर्मा इतिहास रचने से बस एक कदम दूर, टूटेगा वनडे का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, दंग रह जाएगा क्रिकेट जगत