महिला को हिप्नोटाइज कर सोने की चेन-झुमके ले गए बदमाश: शहडोल कोतवाली के पास वारदात, पीड़िता ने थाने में की शिकायत – Shahdol News

महिला को हिप्नोटाइज कर सोने की चेन-झुमके ले गए बदमाश:  शहडोल कोतवाली के पास वारदात, पीड़िता ने थाने में की शिकायत – Shahdol News



शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला को हिप्नोटाइज कर गहने और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पैदल जा रही महिला को बातों में उलझाकर इस वारदात को अंजाम दिया।

.

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है, जिसकी शिकायत शुक्रवार को कोतवाली में दर्ज कराई गई।

ये है पूरा मामला

पुलिस के अनुसार, आशा मिश्रा नामक महिला पुरानी बस्ती से बाणगंगा की ओर जा रही थीं। अंडर ब्रिज से आगे मालवीय चौक के पास उन्हें फकीर के वेश में दो युवक मिले। युवकों ने महिला को गृह दोष दूर करने का झांसा दिया और देवी दर्शन के लिए 25 कदम चलने तथा अपने आभूषण उतारने को कहा।

सोने की चेन-झुमके ले गए बदमाश

युवकों के झांसे में आकर महिला ने अपनी सोने की चेन, झुमके और अन्य जेवर के साथ 700 रुपए नकद उन्हें दे दिए। एक युवक सामग्री लेकर तुरंत फरार हो गया, जिसके बाद दूसरा युवक भी मौके से भाग निकला।

कुछ देर बाद महिला को ठगी का एहसास हुआ। वह अपने घर पहुंचीं और फिर कोतवाली थाने में जाकर बदमाशों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इससे पहले भी कोतवाली क्षेत्र के मोहनराम मंदिर मार्ग पर एक महिला के साथ इसी तरह की लूट की घटना हुई थी, जिसके आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। शहर के बीच इस दूसरी घटना से लोगों में डर का माहौल है।



Source link