दुनिया भर में छा गई भारत में बनी ये 5 डोर कार, 100 से ज्यादा देशों में मचा रखा है बवाल!

दुनिया भर में छा गई भारत में बनी ये 5 डोर कार, 100 से ज्यादा देशों में मचा रखा है बवाल!


Last Updated:

मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड की जिम्नी 5-डोर एसयूवी ने 1 लाख यूनिट्स एक्सपोर्ट का आंकड़ा पार किया, 100 से ज्यादा देशों में लोकप्रिय, भारत में महिंद्रा थार से टक्कर.

नई दिल्ली. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने एक और बड़ा मील का पत्थर हासिल किया है. कंपनी ने यह उपलब्धि एक्सपोर्ट के मामले में हासिल की है. कंपनी की जिम्नी 5-डोर एसयूवी ने भारत से 1 लाख यूनिट्स का निर्यात पार कर लिया है. जिम्नी 5-डोर अब 100 से ज्यादा इंटरनेशनल मार्केट्स में पहुंच चुकी है, जिससे भारत की ग्लोबल ऑटोमोबाइल निर्माण केंद्र के रूप में इमेज और मजबूत हुई है.

भारत में बनी, दुनिया भर में पसंद की गई

2023 में इसे एक्सपोर्ट के लिए लॉन्च किया गया था, भारत में बनी जिम्नी 5-डोर ने जापान, मेक्सिको, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और चिली जैसे ग्लोबल मार्केट्स में तेजी से सफलता पाई. जापान में, जहां इसे इस साल की शुरुआत में ‘जिम्नी नोमाड‘ नाम से पेश किया गया था, एसयूवी को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, लॉन्च के कुछ ही दिनों में 50,000 से अधिक ऑर्डर प्राप्त हुए. फ्रॉन्क्स क्रॉसओवर के बाद, जिम्नी 5-डोर अब मारुति सुजुकी का दूसरा सबसे अधिक निर्यात किया जाने वाला मॉडल बन गया है.

लैडर-फ्रेम चेसिस पर की गई तैयार

लैडर-फ्रेम चेसिस पर निर्मित और सुजुकी के ऑलग्रिप प्रो 4WD सिस्टम से सुसज्जित, जिम्नी 5-डोर में कठोर ऑफ-रोड क्षमता और रोजमर्रा की विश्वसनीयता का बढ़िया मेल है. 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन से पावर्ड, यह साहसी ड्राइवरों के लिए परफेक्ट चॉइस है.

इस मील के पत्थर पर बोलते हुए, हिसाशी ताकेउची, प्रबंध निदेशक और सीईओ, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, “जिम्नी का ग्लोबल लेवल पर आधे से ज्यादा सदी की विरासत है. जिम्नी 5-डोर का 1 लाख निर्यात का आंकड़ा पार करना मारुति सुजुकी के लिए गर्व की बात है. हम दुनिया भर के ग्राहकों का इस प्रतिष्ठित एसयूवी में विश्वास के लिए आभारी हैं. जिम्नी की मजबूत ऑफ-रोड डीएनए, विश्वसनीय प्रदर्शन और क्वालिटी को100 से अधिक देशों में पसंद किया गया है.

भारत में थार से टक्कर

जिम्नी भले की 100 से ज्यादा देशों में पसंद की जा रही हो, भारत में इसकी टक्कर महिंद्रा थार से होती है जो अपने आप में एक बेहद पॉपुलर कार है. इस कार के पास बहुत कम समय में तगड़ा कस्टमर बेस तैयार हो गया है. सेल के मामले में जिम्नी अभी थार से काफी पीछे है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

दुनिया भर में छा गई भारत में बनी 5 डोर कार, 100 से ज्यादा देशों में मचाया बवाल



Source link