अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन: कटनी के बड़खेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम – Katni News

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन:  कटनी के बड़खेरा में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम – Katni News


कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के बड़खेरा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे महिलाओं और बच्चों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि

.

अवैध कारोबार से बिगड़ते सामाजिक माहौल से परेशान होकर बड़ी संख्या में महिलाएं अपने बच्चों के साथ डंडे लेकर सड़कों पर उतरीं। उन्होंने मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित कर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ जमकर नारे लगाए।

ग्रामीण लंबे समय से गांव में खुलेआम बिक रही अवैध शराब से परेशान थे। उनका आरोप है कि गांव का ही तुलसी जायसवाल यह अवैध कारोबार चला रहा है। इस कारोबार के कारण गांव के परिवारों और विशेषकर युवा पीढ़ी का माहौल लगातार बिगड़ रहा है।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि अवैध शराब के कारण उनके घरों में कलह बढ़ गई है। पुरुष वर्ग नशे में धुत रहता है, जिससे पारिवारिक शांति भंग हो रही है और आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है।

गुस्साई महिलाओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि स्लीमनाबाद पुलिस को अवैध शराब बिक्री के संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना किया गया, जिसके कारण उन्हें विरोध प्रदर्शन के लिए मजबूर होना पड़ा।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारी ग्रामीणों और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, ताकि यातायात बहाल किया जा सके। हालांकि, ग्रामीण अपनी मांग पूरी होने तक जाम खत्म करने को तैयार नहीं थे, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही।



Source link