दिवाली-छठ पर चलेगी 3 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
- रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल (01667/01668)
- रीवा-डॉ. अम्बेडकर नगर स्पेशल (01703/01704)
- रीवा-हड़पसर स्पेशल (01751/01752)देखें पूरा शेड्यूल
नांदेड़ से पानीपत के बीच 2 ट्रिप स्पेशल ट्रेनें
- दिल्ली में आयोजित होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम के मद्देनजर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नांदेड़ से पानीपत के बीच दो ट्रिप स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी, रानी कमलापति और बीना स्टेशनों से होकर गुजरेंगी।पढ़ें पूरी खबर
रानी कमलापति से निजामुद्दीन के बीच चलेगी छठ पूजा स्पेशल ट्रेन
- गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति–हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शनिवार, 25 अक्टूबर को सुबह 7:30 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी। यह ट्रेन विदिशा में सुबह 8:28 बजे, बीना में सुबह 9:50 बजे, वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई झांसी में दोपहर 12:45 बजे, ग्वालियर में दोपहर 2:20 बजे, आगरा कैंट में शाम 4:45 बजे और मथुरा में शाम 6:00 बजे पहुंचेगी। ट्रेन रात 8:15 बजे हजरत निजामुद्दीन स्टेशन पर पहुंचेगी।पढ़ें पूरी खबर
भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक गंगौर की बावड़ी, ओल्ड काजी कैम्प, आमदपुर, छावनी, ओमेगा फार्म, कोकता, ट्रांसपोर्ट नगर, ललवानी डेयरी, अनंतपुरा एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रविशंकर नगर, इंद्रा मार्केट, ई-1 और 2, अरेरा कॉलोनी, 7 नंबर बस स्टॉप, बीजेपी ऑफिस एवं आसपास के इलाके।
- सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चांदबड़, हनोतिया, विजय नगर एवं आसपास।
- सुबह 11 से शाम 4 बजे तक ओम नगर, सावन नगर, हलालपुरा बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी, सिटी वॉक एवं आसपास के इलाके।
- दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक गर्वमेंट प्रेस क्षेत्र एवं आसपास।