Live now
Last Updated:
MP News Live: मध्य प्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP News Live Today 25 October: भोपाल के कोलार में दशहरा उत्सव के दौरान हर्ष फायर में 10 साल की मासूम रिया रजक की मौत के मामले में कोर्ट ने पूर्व डीएसपी श्यामलाल यादव को 15 हजार के मुचलके पर अग्रिम जमानत दी. घटना 2 अक्टूबर की रात को हुई, जब रिया अपने घर के बाहर पंडाल में कुर्सी पर बैठी थी. अचानक पंडाल के ऊपर से आई गोली रिया को लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. जांच में पता चला कि गोली श्यामलाल के बेटे ने डीएसपी की गन से शस्त्र पूजन के बाद हर्ष फायर के दौरान चलाई थी. कोर्ट में वकील ने तर्क दिया कि गोली श्यामलाल ने नहीं, बल्कि उनके बेटे ने चलाई. रिटायर्ड डीएसपी ने जांच में सहयोग का वादा किया है. आरोपी बेटे ने अभी तक जमानत के लिए आवेदन नहीं किया.
October 25, 2025 06:25 IST
जबलपुर में नहीं थम रहा चाकूबाजी का सिलसिला, मझौली में अधेड़ घायल
जबलपुर के मझौली थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाशों ने 49 वर्षीय अधेड़ को चाकू मारा. घटना तहसील कार्यालय के पास हुई. गंभीर हालत में घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अज्ञात हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.