गौतम नगर स्थित कैलाश नगर झुग्गी बस्ती को तड़के जिला प्रशासन और नगर निगम अपने पूरे अमले के साथ तोड़ने पहुंचा। झुग्गी में रहने वाले पूरी बस्ती के लोग सड़कों पर उतरकर विरोध करने लगे। तहसीलदार का कहना है कि निजी जमीन पर कब्जा कर झुग्गियां बनाई गई हैं।
.
कोर्ट के आदेश पर झुग्गियों को हटाना है। शुक्रवार को अमला पहुंचा था। इन लोगों को पांच दिन का समय दिया गया है। इधर, कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला ने कहा कि यहां के निवासी लगभग 50 सालों से अधिक समय से यहीं रह रहे हैं।