आज इन इलाकों में 5 घंटे रहेगी बिजली बंद: सोनाखार रोड टाउन-02 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी – Chhindwara News

आज इन इलाकों में 5 घंटे रहेगी बिजली बंद:  सोनाखार रोड टाउन-02 फीडर से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी – Chhindwara News



छिंदवाड़ा विद्युत वितरण कंपनी छिंदवाड़ा (शहर संभाग) ने बताया कि शहर के अंतर्गत आने वाले 11 के.वी. सोनाखार रोड टाउन-02 फीडर (फीडर कोड 7202) से जुड़े क्षेत्रों में आज शनिवार, 25 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

.

कंपनी के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि 33/11 के.वी. एल.टी. लाइन और विद्युत उपकरणों के रखरखाव कार्य के चलते यह अस्थायी बंदी रखी गई है। आवश्यकतानुसार बिजली बंद रहने की समयावधि बढ़ाई या घटाई भी जा सकती है।

सोनाखार, सुकलूढाना, गीतांजली-जनता, दुर्गा खांडसारी, अंबेडकर नगर, चांद रोड पद्म कॉम्पलेक्स, पटाका गोदाम, उमा इंडस्ट्रीज, सिध्दी विनायक पॉलीमर्स, रेलवे मालधक्का, लतीफबाबा मस्जिद और राठी ऑइल मिल क्षेत्र शामिल हैं।

फीडर कोड 7202 के अंतर्गत 34 ट्रांसफार्मर और 10.9 किमी लंबी लाइन आती है। बिजली संबंधी किसी भी शिकायत के त्वरित समाधान के लिए उपभोक्ता टोल फ्री नंबर 1912 पर संपर्क कर सकते हैं।



Source link