Youth cheated Rs 3.16 lakh in the name of operating a leaf | पत्ती चलाने के नाम पर युवक ने 3.16 लाख रुपए ठगे

Youth cheated Rs 3.16 lakh in the name of operating a leaf | पत्ती चलाने के नाम पर युवक ने 3.16 लाख रुपए ठगे


शिवपुरी15 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

फंड (पत्ती) चलाने के एवज में लोगों से 3.16 लाख रुपए वसूलकर दो साल बाद भी रकम नहीं लोटाई। सिटी कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।

कैलाश राठौर (48) पुत्र बद्रीप्रसाद राठौर निवासी मोती बाबा मंदिर के पास फिजीकल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है आरोपी पुरुषोत्तम राठौर ने फंड (पत्ती) चलाने के एवज में दिसंबर 2017 में मुझसे 1.50 लाख रुपए ले लिए। जबकि हुकुमचंद राठौर ने 70 हजार, मुन्नी राठौर ने 72 हजार एवं महावीर व दिनेश राठौर ने 24 हजार रुपए लिए हैं।

लेकिन जब रकम लौटाने की बारी आई तो टालमटोल करता रहा। सिटी कोतवाली पुलिस ने शिकायती आवेदन के बाद आरोपी पुरुषोत्तम राठौर पुत्र रामजीलाल राठौर निवासी बीज गोदाम के पास मनियर शिवपुरी के खिलाफ धारा 406 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

0



Source link